MPESB Results 2023 Group 3, 4: एमपीईएसबी ग्रुप 3, 4 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी, 3,047 पदों पर होगी भर्ती

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अन्य वर्ग के कैंडिडेट को आरक्षण मानदंड के अनुसार योग्य माना जाएगा।

एमपीईएसबी ग्रुप 3, 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2023 को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)एमपीईएसबी ग्रुप 3, 4 संयुक्त भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2023 को किया गया था। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

Abhay Pratap Singh | February 27, 2024 | 05:42 PM IST

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) ने स्टेनोटाइपिस्ट, स्टेनोग्राफर और अन्य समूह 3, 4 पदों के लिए आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। एमपीईएसबी ग्रुप 3 और ग्रुप 4 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से अपना परिणाम और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

एमपीईएसबी इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3,047 पदों पर भर्ती करेगा। जिनमें से अनारक्षित वर्ग के कुल 684 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के 259 पद, एससी वर्ग के 459 पद, एसटी कैटेगरी के 978 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा ओबीसी वर्ग के 667 पद आरक्षित किए गए हैं।

Background wave

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, अन्य श्रेणी के उम्मीदवार आरक्षण मानदंड के अनुसार योग्य माने जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद अब परीक्षा प्राधिकरण द्वारा एमपीईएसबी कट-ऑफ जल्द जारी किया जाएगा।

Also readMPESB Recruitment 2024: मध्यप्रदेश में स्टाफ नर्स सहित करीब 5000 पदों पर भर्तियां, 15 मार्च से शुरू होगा आवेदन

MPESB Group 3, 4 Results 2023: डाउनलोड करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एमपीईएसबी ग्रुप 3, 4 परिणाम देख सकते हैं:

  • एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद “करियर” टैब पर विजिट करें।
  • अब ‘ग्रुप 3, 4 परीक्षा 2023 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • एमपीईएसबी परिणाम और स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उम्मीदवार परिणाम डाउनलोड करें ।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एमपीईएसबी भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई 2023 को दो शिफ्ट में किया गया है। अभ्यर्थियों को लिए प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications