MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रवेश की अंतिम तिथि आज तक बढ़ी, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | September 5, 2024 | 12:04 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mpneet.gov.in के माध्यम से एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
नई दिल्ली: लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2024 (NEET UG 2024) काउंसलिंग के लिए दूसरे राउंड के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार 13 सितंबर से एमपी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के लिए नए विकल्प का चयन कर सकते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, “डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन ने काउंसलिंग के पहले दौर के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि भी आज शाम 6 बजे तक बढ़ा दी है।”
जिन अभ्यर्थियों ने अपग्रेडेशन का विकल्प चुना है या जिन्हें प्रथम चरण में सीटें आवंटित नहीं हुई हैं और जिन्होंने प्रथम चरण में पंजीकरण नहीं कराया था, एमपी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पात्र होंगे।
चिकित्सा शिक्षा निदेशक ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “राज्य नीट यूजी काउंसलिंग में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 05.09.2024 (शाम 06:00 बजे) तक बढ़ाई जा रही है।”
MP NEET UG Counselling 2024: एमपी नीट यूजी काउंसलिंग शेड्यूल
मध्य प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 85% राज्य कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए एमबीबीएस, बीडीएस काउंसलिंग की महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा पंजीकरण संपादित करने की सुविधा (प्रथम चरण के प्रवेशित अभ्यर्थियों को छोड़कर
|
9 से 13 सितंबर 2024 तक |
| शेष रिक्तियों का प्रकाशन | 12 सितंबर 2024 |
| दूसरे चरण के लिए संशोधित मेरिट सूची और पात्र उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन | 12 सितंबर 2024 |
| दूसरे राउंड के लिए नए विकल्प भरना और विकल्प लॉक करना | 13 से 17 सितंबर 2024 |
| राउंड 2 आवंटन परिणाम | 20 सितंबर 2024 |
| दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए आवंटित मेडिकल/डेंटल कॉलेज में रिपोर्टिंग | 22 से 26 सितंबर 2024 |
|
दूसरे चरण के प्रवेशित अभ्यर्थियों तथा उन्नयन का विकल्प चुनने वाले पहले चरण के अभ्यर्थियों द्वारा मोप-अप चरण के लिए अपग्रेडेशन की इच्छा
|
22 से 26 सितंबर 2024
|
| कॉलेज स्तर पर ऑनलाइन त्यागपत्र या प्रवेश रद्द करना | 22 से 26 सितंबर 2024 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी