Santosh Kumar | December 31, 2024 | 07:42 AM IST | 2 mins read
एमपी नीट पीजी राउंड 2 सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
Use the NEET PG College Predictor 2026 to check your MD/MS/Diploma admission chances
Try Now
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट पीजी 2024 के लिए राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार, एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1-2 जनवरी 2025 को होगी। पात्र अभ्यर्थी डीएमई मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
NEET PG 2026: Result Out: Direct Link | Cutoff | Marks vs Rank
Latest: NEET PG 2026 College Predictor
NEET PG Companion: Get Expert Guidance for NEET PG Admissions with One-to-One Counselling
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 3 से 6 जनवरी 2025 तक चलेगी। हालांकि, इससे पहले 3 जनवरी को ही निदेशालय एमपी नीट पीजी संशोधित मेरिट सूची जारी कर देगा।
एमपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग में एमडी/एमएस/एमडीएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केवल वे ही अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने न्यूनतम कटऑफ के साथ नीट पीजी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है।
चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई), मध्य प्रदेश भरे गए विकल्पों, नीट पीजी स्कोर, पात्रता मानदंड और सीट मैट्रिक्स के आधार पर, अधिकारी 8 जनवरी, 2025 को एमपी नीट पीजी 2024 सीट आवंटन परिणाम घोषित करेंगे।
सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में एमपी नीट पीजी राउंड 2 शेड्यूल देख सकते हैं-
कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
पंजीकरण में सुधार (पहले राउंड के चुने गए छात्र नहीं) | 1 जनवरी 2025 से 2 जनवरी 2025 तक |
शेष सीटों की सूची जारी | 3 जनवरी 2025 |
संशोधित मेरिट सूची और पात्र उम्मीदवारों की सूची | 3 जनवरी 2025 |
चॉइस फिलिंग भरना और लॉक करना (सभी के लिए अनिवार्य) | 3 से 6 जनवरी 2025 तक |
दूसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम | 8 जनवरी 2025 |
दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए कॉलेज में रिपोर्टिंग | 9 से 13 जनवरी 2025 तक |
मॉप-अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन की इच्छा दर्ज करना | 9 से 13 जनवरी 2025 तक |
पहले और दूसरे राउंड के लिए ऑनलाइन इस्तीफा/रद्दीकरण | 9 से 13 जनवरी 2025 तक |