MP NEET PG Counselling 2024: एमपी नीट पीजी राउंड 2 च्वाइस फिलिंग की अंतिम तिथि आज, सीट अलॉटमेंट 30 जनवरी को
Abhay Pratap Singh | January 28, 2025 | 08:56 AM IST | 1 min read
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के माध्यम से छात्रों को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
नई दिल्ली: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय, मध्य प्रदेश की ओर से आज यानी 28 जनवरी को राज्य राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर 2024 राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dme.mponline.gov.in के माध्यम से एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 च्वाइस-फिलिंग भर सकते हैं।
डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन (DME) भोपाल ने हाल ही में संशोधित नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा की है। एमपी नीट पीजी राउंड 2 शेड्यूल के अनुसार, च्वाइस-फिलिंग विंडो आज तक ही खुली रहेगी और एमपी नीट पीजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट की घोषणा 30 जनवरी को की जाएगी।
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के माध्यम से छात्रों को राज्य के मेडिकल कॉलेजों में एमडी और एमएस कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने सीट मैट्रिक्स में कई बदलावों भी किए हैं। एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट पहले ही घोषित कर दिया है।
MP NEET PG 2024 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
एमपी नीट पीजी 2024 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 10 प्रमाण पत्र, एमबीबीएस डिग्री, नीट पीजी परिणाम, अपेडट चिकित्सा पंजीकरण प्रमाणपत्र, स्थायी निवासी प्रमाण पत्र, एमबीबीएस मार्कशीट, इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट, पासपोर्स साइज फोटो और श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी।
MP NEET PG round 2 counselling schedule: काउंसलिंग शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दिए गए एमपी नीट पीजी 2024 राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
| सीट मैट्रिक्स | 22 जनवरी |
| मेरिट लिस्ट जारी | 25 जनवरी |
| विकल्प भरना और लॉक करना |
26 से 28 जनवरी
|
| सीट अलॉटमेंट | 30 जनवरी |
| रिपोर्टिंग |
31 जनवरी से 4 फरवरी
|
| मॉप-अप राउंड के लिए अपग्रेडेशन |
31 जनवरी से 5 फरवरी
|
| राउंड 1 और 2 से इस्तीफा | 31 जनवरी से 4 फरवरी |
अगली खबर
]JEE Main 2025 Live: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 2 एनालिसिस, क्वेश्चन पेपर सॉल्यूशन, आंसर की जानें
जेईई मेन एनालिसिस के अनुसार, शुरुआती तीन दिनों में जेईई मेन परीक्षा का कठिनाई स्तर मोडरेट लेवल का रहा। इस दौरान कई छात्रों ने जेईई मेन क्वेश्चन पेपर में गलत प्रश्न होने का दावा भी किया।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’