MP News: सरकारी स्कूल में मोबाइल ढूंढने के लिए छात्राओं के उतरवाए कपड़े, टीचर पर हुई कार्रवाई
Press Trust of India | August 3, 2024 | 10:44 PM IST | 1 min read
अधिकारी ने बताया कि छात्रों के अभिभावकों ने इस कथित घटना के संबंध में शिक्षक के खिलाफ मल्हारगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
नई दिल्ली: इंदौर के सरकारी स्कूल में मोबाइल फोन की घंटी बजने पर छात्राओं से कथित रूप से कपड़े उतरवाकर तलाशी लेने के मामले ने हड़कंप मचा दिया है। शिक्षिका द्वारा ऐसा किए जाने के आरोप के बाद पुलिस और प्रशासन ने शनिवार (3 अगस्त) को जांच शुरू की। इसके बाद शिक्षिका को स्कूल से हटा दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (2 अगस्त) को बड़ा गणपति क्षेत्र में स्थित सरकारी शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की एक कक्षा में जब मोबाइल फोन की घंटी बजी तो एक शिक्षक कथित तौर पर कम से कम पांच छात्राओं को शौचालय में ले गई, उनके कपड़े उतारे और डिवाइस ढूंढने के लिए उनकी तलाशी ली।
अधिकारी ने बताया कि छात्राओं के अभिभावकों ने इस कथित घटना को लेकर शिक्षिका के खिलाफ मल्हारगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन पर तलाशी के दौरान छात्राओं की पिटाई करने का भी आरोप लगाया गया है।
जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया कि तलाशी के नाम पर छात्राओं से अभद्रता करने के आरोप का सामना कर रहे शिक्षक को शासकीय शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हटाकर जिला शिक्षा कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच हो रही है जांच के बाद उचित कदम उठाए जाएंगे।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूल की शिक्षिका के खिलाफ छात्राओं के अभिभावकों की शिकायत की जांच सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला पुलिसकर्मी पीड़ित छात्राओं के बयान दर्ज करेंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल