MP Board: एमपी सरकार 12वीं के 89000 मेधावी छात्रों को कल सम्मानित करेगी, लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार
Saurabh Pandey | February 20, 2025 | 04:39 PM IST | 1 min read
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार अपने स्कूलों में नामांकित छात्रों को लैपटॉप और अन्य प्रोत्साहन सहित सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
नई दिल्ली : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कल यानी 21 फरवरी को एमपी बोर्ड परीक्षा 2024 में कक्षा 12वीं के 89000 मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करेंगे, जिन्होंने पिछले साल सरकारी स्कूलों की मेरिट सूची में रैंक हासिल की थी। सरकार की तरफ से कहा गया है कि छात्रों की कड़ी मेहनत को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार मेधावी छात्रों को पुरस्कृत करेगी।
सीएम मोहन यादव की तरफ से 21 फरवरी को सुबह 10:30 बजे आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी, भोपाल में ऐसे सभी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए 25 हजार की राशि प्रदान की जाएगी।
कुल 224 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे
सीएम ने कहा कि लैपटॉप का पैसा छात्रों के बैंक खाते में भेजा जाएगा। वर्ष 2023-24 में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा 75 प्रतिशत या अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले 89,710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में कुल 224 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे।
चीफ मिनिस्टर, एमपी के सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक-
चीफ मिनिस्टर, एमपी के सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक -विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मध्यप्रदेश सरकार संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि का अंतरण किया जाएगा। प्रदेश के 89 हजार से अधिक विद्यार्थियों के खाते में 224 करोड़ की राशि अंतरित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम अपने छात्रों को उनके शैक्षणिक करियर में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें कुशल बनाने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है कि हमारे युवाओं के लिए नौकरी के अवसर पैदा हों। मैं छात्रों को राज्य सरकार की स्टार्टअप योजनाओं का उपयोग करके नौकरी निर्माता बनने के लिए भी प्रोत्साहित करूंगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार