Trusted Source Image

MP Board 5th,8th Result 2024: एमपी बोर्ड 5वीं-8वीं रिजल्ट कल होगा जारी, जानें डाउनलोड की प्रक्रिया

Saurabh Pandey | April 22, 2024 | 10:52 PM IST | 1 min read

मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू की गई थी। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई थी।

एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को होगा जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को होगा जारी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमपीबीएसई) कल यानी 23 अप्रैल को मध्यप्रदेश के स्कूलों की 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। एमपी कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट एमपी के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं का रिजल्ट कल यानी 23 अप्रैल को सुबह 11 बजे राज्य शिक्षा केंद्र के मुख्यालय से जारी किया जाएगा।

इस बार 5वीं के 12 लाख से अधिक और 8वीं के 11 लाख से अधिक बच्चों सहित लगभग 24 लाख बच्चे परीक्षाओं में शामिल हुए थे। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी दोपहर 12:30 बजे से अपना रोल नंबर अथवा समग्र आईडी डालकर आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

MP Board Result 2024: डाउनलोड प्रक्रिया जानें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
  • अब अपनी कक्षा के लिए परिणाम लिंक खोलें।
  • अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • एमपी बोर्ड परिणाम चेक और डाउनलोड करें।

Also read MP Board 5th, 8th Result Live: एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं नतीजे जल्द, एमपीबीएसई रिजल्ट @mpbse.nic.in, लाइव अपडेट्स

MP board Class 5th, 8th Result: रिजल्ट डिटेल

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • कक्षा
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • कुल अंक

मध्यप्रदेश बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं 6 से 14 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 5वीं-8वीं बोर्ड परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू की गई थी। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित हुई थी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications