Saurabh Pandey | April 10, 2024 | 06:42 PM IST | 4 mins read
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 अभी तक घोषित नहीं किया गया है। परीक्षा में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर ऑनलाइन अपने अंक देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट 2024 अपडेट : मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (एमपीबीएसई) की तरफ से मध्यप्रदेश के स्कूलों की 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। एमपी कक्षा 5वीं और 8वीं परीक्षा 2024 में शामिल छात्र रिजल्ट जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। एमपी राज्य शिक्षा केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक रिजल्ट जारी करने से पहले कॉपियों को चेक किया जा रहा है कि कहीं कोई गलती तो नहीं रह गई है। इसके लिए कॉपियों की रैंडम चेकिंग की जा रही है।
मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र (MP RSK) ने 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 से 14 मार्च के बीच आयोजित की थीं। बोर्ड ने परीक्षा के लिए खास इंतजाम किए थे। एमपी बोर्ड कक्षा 5, और 8 की परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए बोर्ड ने जिला शिक्षा केंद्र में कार्यरत सभी सहायक परियोजना समन्वयकों (एपीसी) को एक नोटिस के माध्यम से परीक्षा संबंधी गतिविधियों का संचालन करने का निर्देश दिया था।
कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों के लिए एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू हुईं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गईं।
एमपीबीएसई जल्द ही एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। छात्रों को मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र 5वीं और 8वीं बोर्ड रिजल्ट से संबंधित तारीखों, लिंक, टॉपर्स लिस्ट जैसी अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहना चाहिए।
April 10, 2024 | 06:42 PM IST
एमपी बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (MPBSE) और एमपी राज्य शिक्षा केंद्र की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं की कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा हो चुका है।
April 10, 2024 | 05:52 PM IST
एमपी बोर्ड 5वीं कक्षा का रिजल्ट रोल नंबर की मदद से आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, www.rskmp.in, mpresults.nic.in पर देख सकते हैं।
April 10, 2024 | 05:07 PM IST
पिछले साल, एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं कक्षा के परिणाम 15 मई 2023 को घोषित किए गए थे।
April 10, 2024 | 04:39 PM IST
April 10, 2024 | 04:02 PM IST
Mp Board 5th Result 2024 Roll Number इस बार एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में 8,35,971 छात्र शामिल हुए थे।
April 10, 2024 | 03:20 PM IST
छात्रों के तिमाही एवं छमाही परिणाम से 30 प्रतिशत अंक जोड़े जाएंगे। इसके अलावा बाकी 70 प्रतिशत वार्षिक परीक्षा के आधार पर रिजल्ट तैयार करके जल्द ही आधिकारिक तौर पर जारी किया जाएगा।
April 10, 2024 | 03:00 PM IST
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) अपनी आधिकारिक वेबसाइटों mpresults.nic.in, mpbse.nic.in पर एमपी बोर्ड कक्षा 5 की फाइनल परीक्षा के परिणाम जारी करेगा।
April 10, 2024 | 02:45 PM IST
इस वर्ष 1,14,956 सरकारी , प्राइवेट और मदरसों के लगभग 25,51,818 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं।
April 10, 2024 | 02:09 PM IST
एमपीबीएसई 5वीं कक्षा का रिजल्ट 2024 छात्र अपने नाम के अनुसार भी देख सकते हैं। छात्र अपनी मूल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त कर सकेंगे।
April 10, 2024 | 01:31 PM IST
April 10, 2024 | 01:13 PM IST
कक्षा 5वीं और 8वीं दोनों के लिए एमपीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू और मराठी पेपर के साथ शुरू हुईं। एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की गईं।
April 10, 2024 | 12:52 PM IST
April 10, 2024 | 12:35 PM IST
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा 25 मार्च से 3 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की गई थी।
April 10, 2024 | 12:17 PM IST
एमपीबीएसई जल्द ही कक्षा 5वीं और 8वीं के नतीजे घोषित करेगा। कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। इन सभी कक्षाओं के बोर्ड परीक्षा परिणाम mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
April 10, 2024 | 12:06 PM IST
विषय परीक्षा तिथियां
6 मार्च 2024 | हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
7 मार्च 2024 | गणित, संगीत (दृष्टि बाधितों के लिए) |
11 मार्च 2024 | द्वितीय भाषा |
12 मार्च 2024 | विज्ञान |
13 मार्च 2024 | तीसरी भाषा (संस्कृत, हिंदी, उर्दू, मराठी, पंजाबी, उड़िया, या गुजराती या पेंटिंग (मूक और बधिरों के लिए) |
14 मार्च 2024 | सामाजिक विज्ञान |
April 10, 2024 | 11:49 AM IST
परीक्षा तिथियां विषय
6 मार्च 2024 | हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी |
7 मार्च 2024 | गणित या संगीत |
11 मार्च 2024 | द्वितीय भाषा |
12 मार्च 2024 | पर्यावरण विज्ञान |
13 मार्च 2024 | अतिरिक्त भाषा (हिंदी, उर्दू, संस्कृत) |
April 10, 2024 | 11:34 AM IST
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवश्यक लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।