MP Board Exam 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा आज से शुरू, आवश्यक दिशा निर्देश पढ़ें
Abhay Pratap Singh | February 5, 2024 | 12:42 PM IST | 1 min read
एमपीबीएसई द्वारा पहले दिन 5 फरवरी को कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा का समापन 28 फरवरी 2024 को एनएसक्यूएफ पेपर से होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) ने आज यानी 5 फरवरी से कक्षा 10वीं की परीक्षा शुरू कर दिया है। एमपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा पहले दिन 5 फरवरी को हिंदी विषय के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 7 फरवरी को उर्दू विषय का पेपर और 9 फरवरी को संस्कृत विषय का पेपर आयोजित किया जाएगा। वहीं, कक्षा 10 की परीक्षाएं 28 फरवरी को राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) पेपर के साथ समाप्त होगी।
बोर्ड ने कक्षा 10 के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है। प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम सेंटर में विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
एमपीबीएसई 2024 कक्षा 10 परीक्षा: आवश्यक गाइडलाइन
परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र निम्मलिखित बातों का ध्यान जरूर रखें:
- बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम शुरू होने से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
- परीक्षा कक्ष में छात्रों को पेन, पेंसिल व नीली या काली स्याही पेन सहित स्टेशनरी का सामान ले जाने की अनुमति होगी।
- एमपी बोर्ड परीक्षा केंद्र के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- इलेक्ट्रिक डिवाइस के साथ पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]RPSC Recruitment 2024: राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ शिक्षक के पद पर भर्ती के लिए आवेदन कल से शुरू
राजस्थान लोक सेवा आयोग इस भर्ती अभियान के तहत संस्कृत शिक्षा विभाग में 6 विषयों के लिए 347 वरिष्ठ शिक्षकों की भर्ती करेगा। उम्मीदवार 6 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम