MP Board Exams 2025: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं द्वितीय परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की कल लास्ट डेट, जानें फीस
Santosh Kumar | May 30, 2025 | 03:58 PM IST | 2 mins read
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 17 से 26 जून और 12वीं की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं-12वीं के लिए आयोजित की जाने वाली द्वितीय परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की बढ़ी हुई तिथि कल (31 मई) समाप्त हो रही है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा उन छात्रों के लिए है जो मुख्य परीक्षा में किसी विषय में फेल हो गए हैं या अनुपस्थित रहे हैं। जो छात्र अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, वे भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय पर फॉर्म भरकर भविष्य की परीक्षाओं की तैयारी सुनिश्चित करें। एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा विद्यार्थियों को एक और मौका देती है, ताकि वे एक साल बर्बाद किए बिना अगली कक्षा में प्रवेश ले सकें।
MP Board Second Exams 2025: परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क
एमपीबीएसई ने पूरक परीक्षा प्रणाली को समाप्त कर 2025 से द्वितीय परीक्षा प्रणाली लागू कर दी है। द्वितीय परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क विषयों की संख्या के अनुसार निर्धारित किया गया है। एक विषय के लिए शुल्क 500 रुपये है।
दो विषयों के लिए फीस 1,000 रुपये, तीन या चार विषयों के लिए 1,500 रुपये और चार से अधिक विषयों के लिए 2,000 रुपये है। एमपी बोर्ड द्वितीय परीक्षा के लिए शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
MP Board 10th, 12th Exam 2025: एमपी बोर्ड एग्जाम डेट
एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षा 17 से 26 जून और 12वीं की परीक्षा 17 जून से 5 जुलाई 2025 तक होगी। छात्र को उसी स्कूल से समय पर और तय शुल्क के साथ आवेदन करना होगा, जहां से मुख्य परीक्षा के लिए फॉर्म भरा था।
सभी छात्रों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट बाद प्रवेश की अनुमति नहीं है। परीक्षा के दिनों में सार्वजनिक या स्थानीय अवकाश होने पर भी परीक्षा निर्धारित समय पर ही होगी।
MP Board Exams 2025: विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं
विद्यार्थी केवल अपने मूल विषय की ही परीक्षा दे सकेंगे, विषय परिवर्तन की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई विद्यार्थी द्वितीय परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट है तो वह पुनर्मूल्यांकन और उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकता है।
एमपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) के विद्यार्थियों के लिए पहले की तरह "बेस्ट फाइव" पद्धति लागू रहेगी। यानी कुल 6 विषयों में से केवल उन्हीं 5 विषयों को अंतिम परिणाम में जोड़ा जाएगा, जिनमें विद्यार्थी ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल