Abhay Pratap Singh | May 30, 2025 | 12:03 PM IST | 2 mins read
जून 2025 सत्र के लिए एमपी ओपन स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
After completing 10th grade, students have a wide range of course options to choose from. This eBook provides comprehensive details about the various courses available after 10th.
Download Now
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल (MPSOS), भोपाल ने ओपन स्कूल एग्जाम जून 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। एमपीएसओएस परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in के माध्यम से एमपी ओपन स्कूल एडमिट कार्ड जून 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: MPSOS 10th Time Table 2025 OUT December Session
Don't Miss: Best Courses after 10th
जून 2025 सत्र के लिए एमपी ओपन स्कूल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एमपी एसओएस 2025 एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, छात्र की फोटो, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा केंद्र कोड, विषय परीक्षा की तिथि और दिशानिर्देश की जांच कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य ओपन स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने ओपन स्कूल एग्जाम जून 2025 एडमिट कार्ड के अलावा आरजेएन/एएलसी 10-12-परीक्षा जून 2025 एडमिट कार्ड, ओपन स्कूल कक्षा-5/8-परीक्षा जून 2025 एडमिट कार्ड, समकक्ष (आईटीआई) कक्षा-12-परीक्षा जून 2025 प्रवेश पत्र और सीबीएसई ओडीई क्लास-12 परीक्षा जून 2025 एडमिट कार्ड भी जारी किया है।
जून 2025 में मध्य प्रदेश एसओएस परीक्षा पूरे राज्य के निर्धारित केंद्रों पर 2 से 20 जून तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। मध्य प्रदेश राज्य में छात्रों के लिए ‘रुक जाना नहीं’ (RJN) और ‘आ लौट चले’ (ALC) जैसी योजनाओं से आगे बढ़ने का मौका दिया जाता है।
बता दें, कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं या 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास होने में असफल छात्रों के लिए “रुक जाना नहीं योजना” और “आ लौट चलें” योजना के तहत यह परीक्षा आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए एमपीएसओएस बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एमपीएसओएस जून 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: