Abhay Pratap Singh | May 30, 2025 | 11:14 AM IST | 2 mins read
राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 2 जून से 6 जून, 2025 तक कई पालियों में आयोजित की जाएंगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा आज यानी 30 से एनएचएम संविदा भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार एसएसओ आईडी की सहायता से राजस्थान एनएचएम 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 2 जून से 6 जून, 2025 तक कई पालियों में आयोजित की जाएंगी। इस भर्ती अभियान के तहत ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर, सीनियर काउंसलर, अकाउंट्स असिस्टेंट, फिजियोथेरेपिस्ट, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेटर, ऑडियोलॉजिस्ट, बायो-मेडिकल इंजीनियर सहित अन्य पदों को भरा जाएगा।
आरएसएसबी एनएचएम परीक्षा 2025 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड आदि ले जाना होगा। परीक्षा स्थल पर परीक्षार्थियों का फेस रिकग्निशन और बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा। आरएसएसबी द्वारा उक्त पदों पर संविदा के तहत कुल 13,252 पदों को भरा जाएगा।
कैंडिडेट इन चरणों का पालन करके राजस्थान एनएचएम एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि निर्धारित समय से कम से कम दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें। रिपोर्टिंग विंडो बंद होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।”
नीचे दी गई सारणी में राजस्थान एनएसएम परीक्षा तिथियों की जांच कर सकते हैं:
पद | परीक्षा तिथि | परीक्षा समय |
---|---|---|
ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी | 2 जून, 2025 | सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
सामाजिक कार्यकर्ता/चिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता | 2 जून, 2025 | दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे |
सीनियर काउंसलर | 3 जून, 2025 | सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
लेखा सहायक | 3 जून, 2025 | दोपहर 3:00 बजे – शाम 5:30 बजे |
फिजियोथेरेपिस्ट सहायक / फिजियोथेरेपिस्ट | 4 जून, 2025 | सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
अस्पताल प्रशासक | 5 जून, 2025 | सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
पुनर्वास कार्यकर्ता | 5 जून, 2025 | दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे |
ऑडियोलॉजिस्ट/स्पीच थेरेपिस्ट | 6 जून, 2025 | सुबह 9:30 बजे - दोपहर 12:00 बजे तक |
बायोमेडिकल इंजीनियर | 6 जून, 2025 | दोपहर 3:00 बजे - शाम 5:30 बजे |