MP Board Result 2024: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, लॉगिन क्रेडेंशियल रखें तैयार
Abhay Pratap Singh | April 22, 2024 | 07:39 AM IST | 2 mins read
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विवरण जैसे रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करना होगा।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (एमपीबीएसई) द्वारा अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह तक एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वींं परिणाम 2024 घोषित किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाकर एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर का उपयोग करना होगा। एमपी बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। वहीं, एमपी बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी।
एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 परिणाम 2024 में छात्र अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, माता-पिता का नाम, स्कूल का नाम, योग्यता स्थिति, विषय, प्राप्त अंक, उत्तीर्ण अंक और ग्रेड देख सकेंगे। इस बार एमपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2024 में करीब 16 लाख परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे।
एमपीबीएसई द्वारा मध्य प्रदेश 10वीं, 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किए जाएंगे। एमपी बोर्ड कक्षा 10, 12 की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। कम स्कोर प्राप्त करने वाले विद्यार्थी एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
MP Board Exam 2024 Result Date:डाउनलोड करें
आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र इन नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
- ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 से संबंधित दो लिंक प्रदर्शित होंगे।
- कक्षा 10वीं रिजल्ट के लिए MP Board 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- कक्षा 12वीं परिणाम देखने के लिए MP Board 12th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करें।
- छात्र का MPBSE Board Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]Goa HSSC 12th Result 2024: गोवा बोर्ड एचएसएससी कक्षा 12वीं रिजल्ट जारी, results.gbshsegoa.net से करें डाउनलोड
जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.gbshsegoa.net पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। बोर्ड ने परीक्षा परिणाम से जुड़ी अधिसूचना भी जारी की है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी