Yuva Sangam: शिक्षा मंत्रालय ने युवा संगम चरण-5 के लिए पंजीकरण विंडो 25 अक्टूबर तक बढ़ाई
Abhay Pratap Singh | October 22, 2024 | 03:58 PM IST | 2 mins read
युवा संगम के तहत 114 यात्राओं के माध्यम से पूरे भारत में 4,795 युवाओं के लिए अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा और बातचीत की सुविधा प्रदान की गई है।
नई दिल्ली: शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) ने सोमवार को युवा संगम चरण-5 के लिए पंजीकरण विंडो 25 अक्टूबर तक बढ़ाने की घोषणा की है। पंजीकरण की पूर्व समय सीमा नजदीक आने के साथ ही लगातार आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी के चलते शिक्षा मंत्रालय द्वारा यह फैसला लिया गया।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार युवा संगम चरण-5 के तहत आधिकारिक https://ebsb.aicte-india.org/ पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले पंजीकरण कर सकते हैं। युवा संगम फेज 5 के तहत रजिस्ट्रेशन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत शुरू किया गया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम भारत के विविध परिदृश्य में युवाओं के बीच जुड़ाव और सहयोग की सुविधा प्रदान करता है। युवा संगम के तहत 114 यात्राओं के माध्यम से पूरे भारत में 4,795 युवाओं के लिए अंतर-सांस्कृतिक शिक्षा और बातचीत की सुविधा प्रदान की गई है।
युवा पेशेवरों और एनएसएस/एनवाईकेएस स्वयंसेवकों सहित छात्रों, साथ ही ऑफ-कैंपस युवाओं को पांच व्यापक क्षेत्रों - 5P अर्थात; पर्यटन, परम्परा, प्रगति, परस्पर संपर्क और प्रौद्योगिकी में बहुआयामी प्रदर्शन के माध्यम से इस जीवन-परिवर्तनकारी अनुभव के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
शिक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “युवा संगम चरण-5 पंजीकरण की समय-सीमा जो पहले 21 अक्टूबर, 2024 को बंद होने वाली थी, अब 25 अक्टूबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है। पिछले कुछ दिनों में प्रतिक्रिया में वृद्धि और इच्छुक प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण की सुविधा के लिए समय-सीमा में यह विस्तार किया गया है।”
Yuva Sangam Phase 5: युवा संगम फेज-5
युवा संगम के चरण 5 के लिए भारत भर में 20 संस्थानों की पहचान की गई है। इस दौरान इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागी, क्रमशः राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के नोडल उच्च शिक्षा संस्थान (HEI) के नेतृत्व में, अपने-अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे।
Pairing of States / UTs and HEIs for Yuva Sangam Phase-5:
स्टेट 1 उच्च शिक्षा संस्थान और स्टेट 2 उच्च शिक्षा संस्थान के नाम नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| क्रम संख्या | स्टेट 1 | उच्च शिक्षा संस्थान का नाम | स्टेट 2 |
उच्च शिक्षा संस्थान का नाम
|
|---|---|---|---|---|
| 1 | महाराष्ट्र | आईआईएम मुंंबई | ओडिशा | आईआईटी भुवनेश्वर |
| 2 | हरियाणा | सीयू हरियाणा | मध्य प्रदेश | आईजीएनटीयू, अमरकंटक |
| 3 | झारखंड | आईआईटी धनबाद | उत्तराखंड | आईआईटी रुड़की |
| 4 | जम्मू एंड कश्मीर | आईआईएम जम्मू | तमिलनाडु | एनआईटीटीटीआर, चेन्नई |
| 5 |
आंध्र प्रदेश
|
एसपीए, विजयवाड़ा | उत्तर प्रदेश | आईआईटी इलाहाबाद |
| 6 | बिहार | सीयू ऑफ बिहार, गया | कर्नाटक | आईआईटी धारवाड़ |
| 7 | गुजरात | आईआईटी गांधी नगर | केरल | आईआईआईटी कोट्टायम |
| 8 | तेलंगाना | मौलाना आजाद नेशनल ऊर्दू यूनिवर्सिटी, हैदराबाद | हिमाचल प्रदेश | एनआईटी हमीरपुर |
| 9 | असम | असम यूनिवर्सिटी, सिलचर | छत्तीसगढ़ | आईआईएम रायपुर |
| 10 | राजस्थान | आईआईटी जोधपुर | पश्चिम बंगाल | आईआईईएसटी शिबपुर |
अगली खबर
]AEEE Registration 2025: बीटेक प्रवेश के लिए एईईई रजिस्ट्रेशन aeee.amrita.edu पर शुरू, पात्रता मानदंड जानें
विश्वविद्यालय ने कहा, “प्रत्येक ब्रांच में 70% सीटें AEEE 2025 आवेदकों के लिए हैं। जबकि 30% सीटें जेईई मेन्स 2025 के किसी एक सत्र में अच्छे पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच