Santosh Kumar | June 15, 2026 | 05:17 PM IST | 1 min read
एमएचटी सीईटी पीसीएम परीक्षा महाराष्ट्र के भाग लेने वाले संस्थानों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebook
नई दिल्ली: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी सेल) ने आज पीसीएम (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथमेटिक्स) ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी 2026 रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार बेसब्री से इन नतीजों का इंतजार कर रहे थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एमएचटी सीईटी पीसीबी रिजल्ट 2026 भी जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Admission Alert : ITM Skills University
अभ्यर्थियों को एमएचटी सीईटी 2026 स्कोरकार्ड में प्राप्त प्रतिशत, रैंक और अन्य विवरण दिखाई देंगे। महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी सेल) द्वारा पीसीएम ग्रुप के लिए सेशन-1 की परीक्षा 11 से 19 अप्रैल तक आयोजित की गई।
पीसीएम परीक्षा महाराष्ट्र के भाग लेने वाले संस्थानों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होती है। उम्मीदवार परसेंटाइल स्कोर और काउंसलिंग संबंधी जरूरी जानकारी स्कोरकार्ड में देख सकते हैं।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एमएचटी सीईटी रिजल्ट 2026 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
उम्मीदवार स्कोरकार्ड पर दी गई सभी जानकारियों की जांच कर लें। एमएचटी सीईटी पीसीएम रिजल्ट 2026 का इस्तेमाल राज्य में इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए होने वाली सेंट्रलाइज़्ड एडमिशन प्रोसेस (सीएपी) में किया जाएगा।