Trusted Source Image

UPTAC Counselling 2026: यूपीटेक काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन की डेट 22 जून तक बढ़ी, सीट अलॉटमेंट डेट 4 जुलाई

Santosh Kumar | June 15, 2026 | 04:27 PM IST | 2 mins read

यूपीटेक बीटेक काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान, पर्सनल डिटेल, एजुकेशनल व कैटेगरी सर्टिफिकेट और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।

यूपीटेक काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जारी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
यूपीटेक काउंसलिंग राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जारी है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग (यूपीटेक) 2026 के राउंड-1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 22 जून तक रजिस्ट्रेशन, फीस और डॉक्यूमेंट अपलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) ने इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 4 जुलाई को पूरी होगी।

राउंड 1 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जारी है। यूपीटेक काउंसलिंग बीटेक, बीफार्मा, बीआर्क, एमबीए, एमसीए और अन्य यूजी-पीजी टेक्निकल कोर्सेस में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है।

रजिस्ट्रेशन के दौरान, पर्सनल डिटेल, एजुकेशनल व कैटेगरी सर्टिफिकेट और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को कॉलेज और कोर्स की पसंद को 'चॉइस-फिलिंग' प्रक्रिया के दौरान सावधानी से भरनी होगी।

UPTAC BTech Counselling 2026: रजिस्ट्रेशन विंडो 22 जून तक एक्टिव

बीटेक (सभी ब्रांच) के लिए काउंसलिंग का पहला राउंड केवल उन जेईई कैंडिडेट्स के लिए खुला होगा जिन्होंने यूपी से अपनी 10+2 परीक्षा पास की है या जो उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो 22 जून तक खुली रहेगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया 27 जून तक चलेगी। अगर सत्यापन के दौरान कोई आपत्ति या कमी पाई जाती है, तो 27 जून के बीच जवाब जमा किए जा सकते हैं, और उसी दौरान डॉक्यूमेंट्स का दोबारा वेरिफिकेशन भी किया जाएगा।

Also readDU BTech Admission 2026: दिल्ली विवि में जेईई मेन स्कोर के आधार पर बीटेक प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें पंजीकरण

UPTAC BTech Counselling 2026: चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 29 जून से

चॉइस फिलिंग और लॉकिंग 29 जून से 2 जुलाई तक होगी। इसके बाद, सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 4 से 7 जुलाई के बीच ₹20,000 या ₹12,000 की सीट कन्फर्मेशन फीस देनी होगी।

इस दौरान, कैंडिडेट्स 'फ्रीज़' या 'फ्लोट' ऑप्शन भी चुन सकेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही है, जिसमें पंजीकरण से लेकर चॉइस फिलिंग और सीट अलॉटमेंट तक के सभी चरण शामिल हैं।

UPTAC BTech Counselling 2026: काउंसलिंग राउंड 2 का शेड्यूल

राउंड 2 काउंसलिंग केवल उन जेईई उम्मीदवारों के लिए होगी जिन्होंने यूपी से 12वीं कक्षा पास की है या जो राज्य के मूल निवासी हैं। इस चरण में, ऑनलाइन विकल्पों को बदलने और लॉकिंग प्रक्रिया 8 से 9 जुलाई तक चलेगी।

सीट अलॉटमेंट के नतीजे 11 जुलाई को घोषित किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों को नई सीट अलॉट होगी, उन्हें 11 से 13 जुलाई के बीच सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी। इस दौरान, वे 'फ़्रीज़' या 'फ़्लोट' विकल्पों को चुन सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications