MHT CET Exam 2024: एमएचटी सीईटी पीसीबी, पीसीएम, एलएलबी और अन्य कोर्स के लिए संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी
Abhay Pratap Singh | March 22, 2024 | 10:38 PM IST | 2 mins read
पीसीबी समूह के लिए एमएचटी सीईटी 2024 का आयोजन 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल को किया जाएगा।
Know your admission chances with the MHT CET 2026 College Predictor based on domicile, caste, home university region & expected exam scores.
Try Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने इंजीनियरिंग, एलएलबी, नर्सिंग और अन्य पाठ्यक्रमों के लिए एमएचटी सीईटी 2024 संशोधित एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। एमएचटी सीईटी भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान (पीसीबी) परीक्षा 2024 का आयोजन 22 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा।
MHT CET 2026: MHTCET College Predictor
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
Admission Alert : ITM Skills University
इसके अलावा एमएचटी सेट पीसीएम परीक्षा 2 से 16 मई तक और एमएएच- एलएलबी सीईटी (5 वर्षीय) का आयोजन 17 मई को किया जाएगा। बताया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव के चलते एमएचए सीईटी एग्जाम 2024 की तिथियों में बदलाव किया गया है।
जारी शेड्यूल के अनुसार, इंजीनियरिंग, कृषि और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एमएचटी सीईटी आवेदन पत्र सुधार विंडो खोली गई है। इससे पहले पीसीबी और पीसीएम दोनों श्रेणियों के लिए एमएचटी सीईटी परीक्षा 2024 का आयोजन 16 से 30 अप्रैल तक किया जाना था।
चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा 19 अप्रैल से 1 जून तक देश भर में लोकसभा चुनाव 2024 का आयोजन किया जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव की तिथियों और एंट्रेंस एग्जाम डेट के बीच टकराव से बचने के लिए देश भर में कई राष्ट्रीय स्तर और राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
Also read MH Nursing CET 2024: एमएच नर्सिंग सेट रजिस्ट्रेशन की तिथि 31 मार्च तक बढ़ी, 7 मई को एग्जाम
MHT CET 2024: संशोधित परीक्षा तिथि
एमएचटी सेट 2024 में शामिल होने वाले उम्मीदवार संशोधित एग्जाम डेट नीचे दी गई सारणी में देख सकते हैं:
| एमएचटी सीईटी | परीक्षा तिथि |
|---|---|
|
एमएचटी सीईटी 2024 |
पीसीबी समूह: 22, 23, 24, 28, 29 और 30 अप्रैल पीसीएम समूह: 2, 3, 4, 5, 9, 10, 11, 15 और 16 मई |
|
एमएएच- एएसी सीईटी |
12 मई |
|
एमएएच- बीए/ बीएससी बीएड (चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स)-सीईटी |
17 मई |
|
एमएएच- एलएलबी 5 वर्ष सीईटी |
17 मई |
|
एमएच- नर्सिंग सीईटी |
18 मई |
|
एमएएच-बीएचएमसीटी सीईटी |
22 मई |
|
एमएएच- बीबीसीए, बीबीए, बीएमएस, बीबीएम-सीईटी |
27 से 29 मई |
|
एमएएच-पीजीपी-सीईटी, पीजीओ-सीईटी, एमएससी (ए और एसएलपी)-सीईटी, एमएससी (पी एंड ओ)-सीईटी |
बाद में जारी की जाएगी। |
MHT CET Exam 2024: क्या है?
एमएचटी सीईटी (महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) महाराष्ट्र सरकार के स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। यह परीक्षा महाराष्ट्र राज्य के कॉलेजों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी और कृषि के विभिन्न स्नातक (ग्रेजुएशन) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। एमएचटी सेट परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच