Medical Seat leaving: यूपी में मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों को नहीं देना होगा 5 लाख का जुर्माना
Abhay Pratap Singh | August 2, 2024 | 06:55 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने यूपी में मेडिकल सीट छोड़ने पर राज्य सरकार द्वारा जुर्माना हटाने की पुष्टि की है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में मेडिकल की पढ़ाई बीच में छोड़ने वाले छात्रों पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाने वाले नियम को समाप्त कर दिया है। जिसके बाद अब मेडिकल छात्रों को यूपी में बिना किसी जुर्माने के सीट छोड़ने की अनुमति मिलेगी।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधान परिषद को बताया कि चिकित्सा शिक्षा संस्थानों में मेडिकल सीट छोड़ने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाने का नियम अब उत्तर प्रदेश में लागू नहीं है। योगी सरकार ने इस नियम को खत्म कर दिया है।
इससे पहले, मेडिकल सीट छोड़ने पर पांच लाख रुपये का जुर्माना देना पड़ता था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, उन्होंने प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी के विधायक मान सिंह यादव द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सदन को यह जानकारी दी है।
Also read अग्निवीरों को यूपी पुलिस, पीएसी बल में मिलेगा वेटेज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा
सपा एमएलए मान सिंह यादव के सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री पाठक ने यह भी कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों का उत्पीड़न हो रहा है तो उसकी जांच कराई जाएगी। कई बार डॉक्टर निजी कारणों से पीजी की पढ़ाई छोड़ देते हैं। अब जुर्माना भी खत्म कर दिया गया है।
मान सिंह यादव ने आरोप लगाया कि लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई के डॉ. अंकुर, डॉ. प्रियंका और डॉ. मीनू अमर को परेशान किया गया। विधायक ने आगे बताया कि इन डॉक्टरों को इसलिए परेशान किया गया क्योंकि वे एससी और ओबीसी जातियों से थे।
सपा विधायक मान सिंह को इसका जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अगर ऐसा कुछ किसी के साथ हुआ है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पाठक ने आगे कहा कि अगर किसी मेडिकल संस्थान में डॉक्टरों को परेशान किया जा रहा है, तो इसकी जांच की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच