MCC NEET UG Counselling 2024: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख आज
Abhay Pratap Singh | October 8, 2024 | 09:55 AM IST | 2 mins read
नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 की घोषणा 11 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से आज यानी 8 अक्टूबर को एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। काउंसलिंग राउंड में भाग लेने वाले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2024 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एमसीसी नीट काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, च्वाइस-फिलिंग की प्रक्रिया आज समाप्त हो जाएगी। वहीं, च्वाइस लॉकिंग की सुविधा 8 अक्टूबर को शाम 4 बजे से 8 अक्टूबर 2024 को रात 11.55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। नीट यूजी 2024 परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अक्टूबर, 2024 को शुरू हुई थी।
सीट आवंटन की प्रक्रिया का आयोजन 9 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक किया जाएगा। एमसीसी नीट यूजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 की घोषणा 11 अक्टूबर को आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार आवंटित संस्थानों में सीट की पुष्टि के लिए 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2024 रिपोर्टिंग कर सकते हैं।
नोटिस के अनुसार, “जिन उम्मीदवारों ने राउंड 1 या राउंड 2 के लिए पंजीकरण किया था और उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई थी, उन्हें फिर से पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। नए सिरे से राउंड 3 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को केवल फीस के पूर्ण भुगतान के साथ नए विकल्प भरने की आवश्यकता है।”
MCC ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “निर्धारित समय से पहले/बाद में प्राप्त मेल पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी दस्तावेज निर्धारित समय के भीतर एक ही मेल में संलग्न करके भेजें।” नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
MCC NEET UG Counselling 2024: आवेदन कैसे करें
राउंड 3 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- MCC NEET UG काउंसलिंग 2024 राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]UPSSSC Stenographer Result 2024: यूपीएसएसएससी स्टेनोग्राफर रिजल्ट upsssc.gov.in पर जारी; कट-ऑफ अंक जानें
नोटिस में कहा गया कि, मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शुल्क जमा करने व परीक्षा तिथि के संबंध में अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा