Santosh Kumar | August 5, 2026 | 10:27 AM IST | 2 mins read
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जबकि फीस जमा करने की सुविधा उसी दिन शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। पात्र उम्मीदवार राउंड 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर कर सकेंगे। यह काउंसलिंग 15% ऑल इंडिया कोटा (एआईक्यू) के तहत और डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स, जिपमर और उनसे जुड़े संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग कोर्स में एडमिशन के लिए की जा रही है।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 12 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जबकि फीस जमा करने की सुविधा उसी दिन शाम 6 बजे तक उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवारों को नीट रोल नंबर, एप्लीकेशन नंबर और डीओबी के साथ डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
इनमें नीट स्कोरकार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, फ़ोटो, सिग्नेचर और कैटेगरी सर्टिफिकेट शामिल हैं। नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होगी और 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक चलेगी।
राउंड 1 के लिए चॉइस लॉकिंग 12 अगस्त को शाम 4 बजे से 13 अगस्त को सुबह 11 बजे तक की जा सकेगी। उम्मीदवार अपनी पसंद का कॉलेज और कोर्स ध्यान से भरें और समय सीमा खत्म होने से पहले उसे लॉक कर दें।
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया 13 से 16 अगस्त तक चलेगी। राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 17 अगस्त को जारी किया जाएगा। चुने गए उम्मीदवारों को 18 से 22 अगस्त के बीच अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
यह काउंसलिंग केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने नीट यूजी 2026 परीक्षा पास की है। एमसीसी ने उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ट्यूटोरियल वीडियो भी जारी किए हैं, ताकि रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में कोई गलती न हो।
नीट 2026 काउंसलिंग में भाग लेने के लिए, उम्मीदवार को परीक्षा में कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल हासिल करना अनिवार्य है। 11 लाख से अधिक सफल कैंडिडेट्स नीट यूजी 2026 काउंसलिंग में भाग लेंगे।
एमसीसी ने नीट यूजी 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में कई सुधार किए हैं। बदले हुए नियमों के तहत, सीट अपग्रेडेशन का विकल्प चुनने वाले उम्मीदवारों के लिए कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करना (फिजिकल रिपोर्टिंग) अब जरूरी नहीं होगा।
और उन्हें अलॉट की गई सीटों से ऑनलाइन इस्तीफा देने की भी अनुमति होगी। जिन अभ्यर्थियों को अपनी आवंटित सीट छोड़नी होगी, वे एमसीसी काउंसलिंग के आधिकारिक पोर्टल के जरिए ऑनलाइन ऐसा कर सकेंगे।