Abhay Pratap Singh | September 15, 2025 | 03:12 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र टीईटी 2025 परीक्षा हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, उर्दू, बंगाली, गुजराती, तेलुगु, सिंधी और कन्नड़ भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 (MAHA TET 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 15 सितंबर से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in के माध्यम से अंतिम तिथि 3 अक्टूबर तक महाराष्ट्र टीईटी 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमएएचए टीईटी 2025 परीक्षा दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। दोनों लेवल की परीक्षा में उपस्थित होने के इच्छुक उम्मीदवार एक ही आवेदन पत्र में संयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। MAHATET महाराष्ट्र के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है।
ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस/ एसईबीसी/ ओपन/ एसबीसी/ एनटी-बी, सी, डी/ वीजेए और टीए श्रेणियों के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 1000 रुपए तथा दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 700 तथा दोनों पेपर 1 के लिए 900 रुपए शुल्क देना होगा।
Also readUTET Admit Card 2025: उत्तराखंड टीईटी एडमिट कार्ड ukutet.com पर जारी, परीक्षा 27 सितंबर को होगी
शेड्यूल के अनुसार, MAHATET 2025 परीक्षा 23 नवंबर, 2025 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पेपर 1 सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा पेपर 2 दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र टीईटी 2025 एडमिट कार्ड 10 नवंबर, 2025 को जारी किए जाएंगे।
महाराष्ट्र टीईटी 2025 परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 को शामिल किया गया है। पेपर 1 कक्षा 1 से 5वीं तक पढ़ाने के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8वीं तक पढ़ाने के लिए आयोजित किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके महाराष्ट्र टीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं: