Maharashtra Schools Closed: नागपुर में सभी स्कूल और कॉलेज बंद, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट
Press Trust of India | July 9, 2025 | 02:43 PM IST | 2 mins read
आईएमडी ने बुधवार को विदर्भ क्षेत्र के नागपुर और वर्धा जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’, अमरावती और यवतमाल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
नई दिल्ली: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने महाराष्ट्र के नागपुर जिले में भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रेड अलर्ट के मद्देनजर यहां बुधवार को सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया।
जिला सूचना कार्यालय के अनुसार, बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद नदी-नालों के उफान पर होने कारण नागपुर में कुछ राज्य राजमार्ग यातायात के लिए बंद कर दिए गए हैं। आईएमडी ने बुधवार को विदर्भ क्षेत्र के नागपुर और वर्धा जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’, अमरावती और यवतमाल के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा अकोला, वाशिम, बुलढ़ाणा, चंद्रपुर, भंडारा और गोंदिया के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।
यह बंदी जिले में कोचिंग सेंटरों सहित सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगी। मौसम विभाग देश में मौसम संबंधी अलर्ट जारी करने के लिए चार रंगों का उपयोग करता है। ये रंग और इनके संदेश - ग्रीन (किसी कार्रवाई की जरूरत नहीं), येलो (नजर रखें और निगरानी करते रहें), ऑरेंज (तैयार रहें) और रेड (कार्रवाई/सहायता की जरूरत) हैं।
नागपुर के जिलाधिकारी विपिन ईटनकर ने एक आदेश में कहा कि जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है और बाढ़ जैसी स्थिति की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। आदेश के अनुसार, जिले में विभिन्न तालुका की कई सड़कें जलमग्न हो चुकी हैं। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए नौ जुलाई को जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया।
आईएमडी के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नागपुर में मंगलवार को रात साढ़े आठ बजे से बुधवार को सुबह साढ़े पांच बजे के बीच नौ घंटों में 172.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने नागपुर और वर्धा जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।
बता दें, हाल ही में, पालघर जिला प्रशासन ने भारी से अत्यधिक भारी वर्षा के पूर्वानुमान के कारण 7 जुलाई को स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया। शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को काम पर आने और आपदा प्रबंधन कार्यों में सहायता करने का निर्देश दिया गया है।
अगली खबर
]JNU Admission 2025: जेएनयू ने यूजी और सीओपी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया शुरू, अंतिम तिथि जानें
जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम के तहत बीए (ऑनर्स) और आयुर्वेद जीवविज्ञान में बीएससी प्रोग्राम तथा सीओपी कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल