Maharashtra School News: महाराष्ट्र के ठाणे में अवैध रूप से चल रहे 81 स्कूलों को तत्काल बंद करने का आदेश
Press Trust of India | January 28, 2025 | 02:25 PM IST | 1 min read
शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार (27 जनवरी) को प्रकाशित सूची के अनुसार, इनमें 79 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल और दो हिंदी माध्यम के स्कूल शामिल हैं।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में ठाणे नगर निगम (टीएमसी) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर के 81 स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। यह निर्णय शहर में स्कूलों के अवैध संचालन का खुलासा करने वाली एक रिपोर्ट के बाद लिया गया है। आदेश के अनुसार, प्रशासन ने सभी अनधिकृत स्कूलों को तुरंत संस्थान बंद करने को कहा है।
टीएमसी के शिक्षा विभाग द्वारा सोमवार (27 जनवरी) को प्रकाशित सूची के अनुसार, इनमें 79 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल और दो हिंदी माध्यम के स्कूल शामिल हैं। इनमें से कुछ का प्रबंधन जाने-माने व्यापारिक घरानों द्वारा किया जाता है।
समाचार एजेंसी पीटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से अधिकतर अवैध स्कूल ठाणे के मुंब्रा और दिवा इलाकों में हैं। नगर निकाय ने लोगों से इन स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला न कराने की अपील की है।
Also read Bomb Threat: मुंबई के स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल भेजने वाले ने अफजल गैंग का हाथ बताया
अगर स्कूल प्रबंधन आदेश का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में मुंबई के उपनगरीय इलाके में स्थित एक निजी स्कूल और कॉलेज को परिसर में बम होने की धमकी भरा झूठा ईमेल मिला था।
अधिकारी ने बाद में ईमेल को एक अफवाह करार दिया। अधिकारी ने बताया कि 23 जनवरी को जोगेश्वरी-ओशिवारा क्षेत्र के एक स्कूल में भी ऐसी ही घटना हुई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल को इसी तरह का एक ईमेल मिला था।
अगली खबर
]Jharkhand School News: झारखंड बोर्ड ने अपरिहार्य कारणों से कक्षा 8वीं, 9वीं की बोर्ड परीक्षाएं की स्थगित
जारी नोटिस के अनुसार, जेएसी ने घोषणा की है कि 28 जनवरी को होने वाली कक्षा 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं और 29 और 30 जनवरी को होने वाली कक्षा 9वीं की परीक्षाएं "अपरिहार्य कारणों से स्थगित" कर दी गई हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’