Maharashtra News: ठाणे के प्राइवेट स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 7 और बच्चे बीमार, कुल संख्या 45 हुई
Press Trust of India | October 2, 2024 | 12:37 PM IST | 1 min read
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने मंगलवार (1 अक्टूबर) को बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निजी स्कूल में मध्याह्न भोजन खाने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण 7 और बच्चे बीमार हो गए, जिससे अस्पताल में भर्ती बच्चों की कुल संख्या 45 हो गई। अधिकारियों ने आज (2 अक्टूबर) यह जानकारी मीडिया से साझा की।
चिकित्सा अधिकारियों के अनुसार, 8 से 11 साल की उम्र के इन बच्चों को मंगलवार को दोपहर के भोजन के बाद चक्कर आने, जी मिचलाने, सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत के बाद कलवा कस्बे के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले मंगलवार को अस्पताल में 38 बच्चे भर्ती हुए थे।
अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अनिरुद्ध मलगांवकर ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है और अगर उनकी स्थिति ठीक पायी जाती है तो उन्हें बुधवार दोपहर तक छुट्टी दे दी जाएगी।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी ने मंगलवार (1 अक्टूबर) को बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं और उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्होंने पुष्टि की कि बच्चों ने निजी स्कूल में मिड-डे मील खाया था।
एक अन्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि बच्चों को भोजन में चावल और मोठ की सब्जी परोसी गई थी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने छात्रों को परोसे गए भोजन के नमूने एकत्र किए हैं।
अधिकारियों के अनुसार, शुरुआत में 5 छात्रों ने बेचैनी की शिकायत की और धीरे-धीरे उनकी संख्या बढ़ती गई। उन्होंने बताया, ‘‘स्कूल प्रशासन ने एम्बुलेंस बुलाई और छात्रों को अस्पताल पहुंचाया।’’ बच्चों के परिजन भी अस्पताल में मौजूद हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल