Maharashtra Hindi Row: मराठी भाषा का ‘अपमान’ किया जा रहा है - तीन भाषा नीति पर सरकार की बैठकों पर सांसद राउत
Press Trust of India | June 24, 2025 | 04:14 PM IST | 2 mins read
राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह एक संशोधित आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को हिंदी ‘‘सामान्यतः’’ तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र में स्कूलों में मराठी और अंग्रेजी के अलावा तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पढ़ाने को लेकर पैदा विवाद के बीच शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत ने मंगलवार को दावा किया कि राज्य सरकार का इस मुद्दे पर एक के बाद एक बैठकें करने का कदम मराठी भाषा का ‘‘अपमान’’ है। राउत ने पत्रकारों से बातचीत में मराठी साहित्य की प्रमुख शख्सियतों और हस्तियों की ‘‘चुप्पी’’ पर भी सवाल उठाया और दावा किया कि इनमें से कई सरकार से जुड़े होने के कारण इस मुद्दे पर बोल नहीं रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि कई कैबिनेट मंत्रियों और साहित्यिक हस्तियों के बच्चे अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पढ़ते हैं, इसलिए उनके पास मराठी भाषा के संरक्षण के बारे में बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है।
राज्य सरकार ने पिछले सप्ताह एक संशोधित आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों को हिंदी ‘‘सामान्यतः’’ तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाएगी, जिसके बाद इस पर विवाद पैदा हो गया। सरकार ने कहा कि हिंदी अनिवार्य नहीं होगी तथापि उसने हिंदी के अलावा किसी अन्य भाषा का अध्ययन करने के लिए स्कूल में प्रत्येक कक्षा में कम से कम 20 छात्रों की सहमति अनिवार्य कर दी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार रात को एक बैठक की और कहा कि तीन भाषा फॉर्मूले पर अंतिम फैसला लेखकों, भाषा विशेषज्ञों और राजनीतिक नेताओं समेत सभी पक्षकारों के साथ बातचीत के बाद लिया जाएगा।
राउत ने सरकार की नीति और इस मुद्दे पर बैठकों को लेकर उसकी आलोचना की। शिवसेना (यूबीटी) नेता ने दावा किया, ‘‘महाराष्ट्र में हिंदी सीखने के लिए दबाव बनाने की कोई जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पर जोर क्यों दे रहे हैं? वह इसकी आड़ में कुछ और कर रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘क्या मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री ने मराठी के प्रचार के लिए कभी बैठकें कीं? फडणवीस और एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के दुश्मन हैं।’’
मराठी हस्तियों पर कटाक्ष करते हुए राउत ने कहा कि दक्षिण के अभिनेता प्रकाश राज ने तीन भाषा नीति के तहत हिंदी थोपे जाने के खिलाफ स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने कहा, ‘‘नाना पाटेकर कहां हैं? प्रशांत दामले कहां हैं? माधुरी दीक्षित कहां हैं? हमारे मराठी क्रिकेटर कहां हैं? मराठी लोगों ने उनकी उपलब्धियों का समर्थन किया और उनका जश्न मनाया, लेकिन जब मराठी भाषा पर हमला किया जा रहा है, तो वे चुप हो गए।’’
इस बीच, कोंकण मराठी साहित्य परिषद ने मंगलवार को युवा छात्रों के लिए महाराष्ट्र सरकार के तीन भाषी फॉर्मूले का विरोध करते हुए दावा किया कि यह ‘‘अनुचित और अनुपयुक्त’’ है। परिषद ने एक बयान में दावा किया कि सरकार की नीति, सीखने के प्रारंभिक चरण में बच्चों की संज्ञानात्मक, भावनात्मक और भाषाई क्षमता पर विचार नहीं करती।
उसने कहा, ‘‘कोंकण मराठी साहित्य परिषद के दृष्टिकोण से, पहली कक्षा से चौथी कक्षा तक के विद्यार्थियों की मानसिक, शारीरिक और बौद्धिक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए, पहली कक्षा से ही तीसरी भाषा के रूप में हिंदी पर जोर देना अनुचित प्रतीत होता है।’’
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम