Maharashtra FYJC Merit List 2025: महाराष्ट्र एफवाईजेसी 11वीं एडमिशन की पहली मेरिट लिस्ट आज होगी जारी
Saurabh Pandey | June 11, 2025 | 09:10 AM IST | 1 min read
महाराष्ट्र एफवाईजेसी शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए सीएपी राउंड-1 17 जून, 2025 से शुरू होगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) राउंड 1 आवंटन सूची 26 जून को उपलब्ध होगी।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय आज यानी 11 जून को फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज (FYCJ) कक्षा 11 की पहली सामान्य मेरिट सूची जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in की मदद महाराष्ट्र एफवाईजेसी फाइनल मेरिट सूची डाउनलोड कर सकेंगे।
महाराष्ट्र एफवाईजेसी शेड्यूल के अनुसार, महाराष्ट्र कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए सीएपी राउंड-1 17 जून, 2025 से शुरू होगा। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) राउंड 1 आवंटन सूची 26 जून को उपलब्ध होगी। कक्षा 11 के लिए चयनित छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 27 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगी। FYJC राउंड 2 की रिक्तियों को 5 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
Maharashtra FYJC Merit List 2025: मेरिट सूची डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
- होमपेज पर छात्र के जोन या क्षेत्र पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन करें।
- इसके बाद “FYJC मेरिट लिस्ट 2025” लिंक पर जाएं।
- महाराष्ट्र FYJC मेरिट लिस्ट 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अब क्वालीफाइंग स्टेटस चेक करने के लिए अपना नाम और अन्य विवरण सर्च करें।
Maharashtra FYJC Merit List 2025: एडमिशन विवरण
महाराष्ट्र कक्षा 11 प्रवेश 2025 के लिए 10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जो 20 लाख से अधिक उपलब्ध सीटों के लिए कंपीट कर रहे हैं। महाराष्ट्र बोर्ड के अनुसार, CAP राउंड मेरिट लिस्ट सहित मैनेजमेंट, इन-हाउस और अल्पसंख्यक कोटे में कुल 12,75,000 सीटें आवंटित की जाएंगी।
बोर्ड सीएपी राउंड एडमिशन का पालन करेगा, जो मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR), पुणे-पिंपरी चिंचवाड़, अमरावती, नागपुर और नासिक सहित पांच शहरी क्षेत्रों तक सीमित है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार