Maharashtra FYJC 2024: महाराष्ट्र FYJC की पहली मेरिट सूची 11thadmission.org.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | June 20, 2024 | 07:35 AM IST | 1 min read
महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन 2024 मेरिट सूची से संबंधित शिकायत 21 जून तक दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के स्कूल शिक्षा और खेल विभाग ने प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) प्रवेश 2024 के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। कक्षा 11 प्रवेश फॉर्म जमा करने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट 11thadmission.org.in पर जाकर महाराष्ट्र एफवाईजेसी 2024 मेरिट सूची देख सकते हैं।
महाराष्ट्र FYJC 2024 की पहली मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज एडमिशन 2024 पहली मेरिट सूची में गड़बड़ी होने पर छात्र शिकायत मॉड्यूल के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
आधिकारिक सूचना में कहा गया है कि प्रोविजनल मेरिट सूची अब छात्र लॉगिन सेक्शन में उपलब्ध है। छात्रों को अपनी मेरिट संख्या की जांच करने और अन्य विवरणों को सत्यापित करने की सलाह दी गई है। अभ्यर्थी 18 जून सुबह 10 बजे से 21 जून शाम 6 बजे तक मेरिट सूची से संबंधित शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।
Also read MHT CET Result 2024: एमएचटी सीईटी परिणाम cetcell.mahacet.org पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Maharashtra FYJC First Merit List 2024: कैसे डाउनलोड करें?
महाराष्ट्र प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज प्रवेश 2024 पहली मेरिट सूची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट 11thadmission.org.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार अपने क्षेत्र (region) का चयन करें।
- क्रेडेंशियल का उपयोग करके छात्र पोर्टल पर लॉगिन करें।
- महाराष्ट्र एफवाईजेसी मेरिट सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- छात्र मेरिट लिस्ट में अपने नाम और रोल नंबर को जांचें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
Maharashtra FYJC 2024 First Merit List Out: आरक्षण मानदंड
उम्मीदवार नीचे महाराष्ट्र FYJC 2024 आरक्षण मानदंड देख सकते हैं:
| कैटेगरी | आरक्षण प्रतिशत | रायगढ़ जिले के लिए |
|---|---|---|
|
अनुसूचित जाति (एससी) |
13% |
11% |
|
अनुसूचित जनजाति (एसटी) |
7% |
9% |
|
विमुक्त जाति (वीजे-ए) |
3% |
3% |
|
खानाबदोश जनजातियाँ (एनटी-बी) |
2.5% |
2.5% |
|
खानाबदोश जनजातियाँ (एनटी-सी) |
3.5% |
3.5% |
|
खानाबदोश जनजातियाँ (एनटी-डी) |
2% |
2% |
|
विशेष पिछड़ा वर्ग (एसबीसी) |
2% |
2% |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
19% |
19% |
|
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) |
10% |
10% |
|
ओपन एडमिशन के लिए |
38% |
38% |
अगली खबर
]UGC NET June 2024 Cancelled: यूजीसी नेट जून परीक्षा की शुचिता से समझौता; सीबीआई करेगी जांच
मंत्रालय ने भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) की राष्ट्रीय साइबर अपराध खतरा विश्लेषण इकाई से इनपुट मिलने के बाद विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट 2024) जून सत्र को रद्द करने का फैसला किया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा