Maharashtra SSC Result 2024: महाराष्ट्र कक्षा 10वीं परिणाम कल mahresult.nic.in पर होगा जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 26, 2024 | 06:18 PM IST | 1 min read
महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download EBookनई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे (MSBSHSE) द्वारा कल यानी 27 मई को महाराष्ट्र स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 परिणाम घोषित किया जाएगा। महाराष्ट्र कक्षा 10 बोर्ड रिजल्ट 2024 आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।
आधिकारिक घोषणा के बाद महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2024 छात्र लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और माता का नाम दर्ज कर डाउनलोड कर सकेंगे। महाराष्ट्र एसएससी थ्योरी परीक्षा 2024 1 मार्च से 26 मार्च तय आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित हुई थी।
नोटिस में बताया गया कि, “एमएसबीएसएचएसई 10वीं कक्षा का परिणाम 27 मई 2024 को सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया जाएगा। महाराष्ट्र एसएससी परिणाम डाउनलोड करने का लिंक दोपहर 1 बजे ऑनलाइन मोड में mahrasult.nic.in पर सक्रिय हो जाएगा।”
बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, राज्य से 16 लाख से अधिक छात्र महाराष्ट्र कक्षा 10 की परीक्षा में शामिल हुए हैं। जिनमें मुंबई डिवीजन से कुल 3,64,314 उम्मीदवार थे। महाराष्ट्र बोर्ड हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024 में एक या अधिक विषयों में फेल छात्रों को पूरक परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
एमएच एसएससी परिणाम 2024 आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in, mahahsscboard.in और sscresult.mkcl.org पर होस्ट किए जाएंगे। 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को डिस्टिंक्शन श्रेणी में रखा जाएगा। वहीं, 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वालों को प्रथम श्रेणी में रखा जाएगा।
Maharashtra SSC Result 2024: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर छात्र आसानी से अपना रिजल्ट देख सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट https://mahresult.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर, एमएच कक्षा 10वीं परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडों में छात्र रोल नंबर और माता का नाम दर्ज व्यू रिजल्ट पर क्लिक करें।
- इसके बाद, स्क्रीन पर एमएच एसएससी रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- छात्र इसे जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा