MAH MBA CET Final Answer Key: एमएएच एमबीए सीईटी फाइनल आंसर की जारी, रिजल्ट जल्द, एडमिशन प्रोसेस
Saurabh Pandey | May 20, 2025 | 04:54 PM IST | 1 min read
एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा 1, 2 और 3 अप्रैल को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा महाराष्ट्र के शीर्ष मैनेजमेंट संस्थानों में एमबीए और एमएमएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एक गेट-वे है।
Boost your MBA admission chances with the MAH CET MBA College Predictor. Get a personalized list of colleges based on your percentile and expected cutoff trends.
Try Nowनई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल ने एमएएच एमबीए सीईटी 2025 परीक्षा की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: MAH MBA CET Colleges Cutoff 2026 Vs 2025 Vs 2024
Check: MAH MBA CET 2026 College Predictor
Don't Miss: Mock Test Series
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीईटी सेल ने 28 अप्रैल को अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी, जिसके खिलाफ उम्मीदवारों को 30 अप्रैल तक आपत्तियां उठाने का समय दिया गया था। उम्मीदवारों द्वारा 101 प्रश्नों पर कुल 253 आपत्तियां उठाई गईं। राज्य सेल 28 प्रश्नों को 1 अंक देगा और अन्य 6 प्रश्नों को अपडेट किया गया है।
MAH MBA CET 2025 Final Answer Key: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- अब 'MBA/MMS -CET 2025 स्कोरकार्ड' वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन करने के लिए पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब 'स्कोरकार्ड' विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना MBA CET रिजल्ट 2025 देखें और पीडीएफ सेव करें।
MAH MBA CET 2025: रिजल्ट जल्द
एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा में ग्रेस अंक और सही उत्तरों को शामिल करते हुए फाइनल रिजल्ट जल्द ही घोषित किए जाने की उम्मीद है। रिजल्ट घोषित होने के बाद महाराष्ट्र में एमबीए/एमएमएस कार्यक्रमों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।
MAH MBA CET 2025: परीक्षा पैटर्न
MAH MBA CET 2025 परीक्षा 1 से 3 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। इसमें लॉजिकल रीजनिंग, एब्सट्रैक्ट रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और वर्बल एबिलिटी/रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन जैसे सेक्शन शामिल थे। परीक्षा 200 अंकों की थी, जिसे 150 मिनट के भीतर पूरा करना था।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार