MAH MBA CET 2024 Answer Key: एमएएच एमबीए सीईटी आंसर की cetcell.mahacet.org पर जारी
Saurabh Pandey | April 1, 2024 | 03:28 PM IST | 2 mins read
एमएएच एमबीए सीईटी 2024 आंसर की के खिलाफ 1 से 3 अप्रैल के बीच अभ्यर्थी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
नई दिल्ली : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएएच एमबीए सीईटी 2024 आंसर की जारी कर दी है। आंसर की का लिंक भी अपलोड कर दिया है। जो छात्र एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस (एमएएच सीईटी 2024) के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर उम्मीदवार डैशबोर्ड के माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएएच एमबीए सीईटी 2024 आंसर की डाउनलोड करने के लिए छात्रों अपना पंजीकृत ईमेल और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा प्राधिकरण ने कहा कि छात्र आवश्यक शुल्क का भुगतान करके 1 से 3 अप्रैल के बीच उत्तर कुंजी को चैलेंज कर सकते हैं। छात्रों द्वारा उठाई गई आपत्तियों की समीक्षा एक विशेषज्ञ पैनल द्वारा की जाएगी, जिसके बाद एमएएच एमबीए सीईटी 2024 फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
बता दें कि एमबीए सीईटी के आधार पर महाराष्ट्र में 300 से अधिक कॉलेजों में एडमिशन दिया जाता है। एमएएच एमबीए सीईटी 2024 फाइनल उत्तर कुंजी के खिलाफ किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा 9, 10 और 11 मार्च को आयोजित की गई थी। सेल संभवतः अप्रैल के दूसरे सप्ताह में एमएएच एमबीए सीईटी 2024 परिणाम जारी करेगा।
MAH MBA CET 2024 Answer Key Download परीक्षा पैटर्न
एमएएच एमबीए सीईटी 2024 छह सत्रों में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रत्येक सत्र के लिए परीक्षा की अवधि 150 मिनट थी। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा और गलत उत्तर के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
MAH MBA CET 2024 Answer Key आंसर की डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - cetcel.mahacet.org पर जाएं।
- नोटिस सेक्शन से “एमबीए/एमसीए के लिए उत्तर कुंजी” लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- एमएएच एमबीए सीईटी 2024 के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी देखें।
- एमबीए सीईटी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र जांचें और डाउनलोड करें।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी