MAH CET 2025: एमएएच बीसीए, बीबीए, बीएमएस; बीबीएम सीईटी अतिरिक्त परीक्षा शेड्यूल जारी, 20 जून तक करें पंजीकरण
Saurabh Pandey | June 12, 2025 | 03:08 PM IST | 1 min read
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि एमएएच बीसीए/बीबीए/बीएमएस/बीबीएम-सीईटी-2025 परीक्षा 29 अप्रैल, 2025 से 30 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 4 जून, 2025 को घोषित किया गया था।
नई दिल्ली : स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने एमएएच बीसीए/बीबीए/बीएमएस/बीबीएम-सीईटी-2025 (अतिरिक्त) पाठ्यक्रमों के पंजीकरण के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इन कोर्सेस के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार आज यानी 12 जून से आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 जून, 2025 है।
New: MAH BBA round 3 seat allotment
MAH BBA CET 2027: Complete Quant Formula & Shortcut Handbook
MAH BBA CET 2027: Computer Basics Notes and Practice Questions
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि एमएएच बीसीए/बीबीए/बीएमएस/बीबीएम-सीईटी-2025 परीक्षा 29 अप्रैल, 2025 से 30 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की गई थी और परिणाम 4 जून, 2025 को घोषित किया गया था।
हालांकि, कुछ अभ्यर्थी परीक्षा में भाग नहीं ले सके, जिसके बाद अभ्यर्थियों/अभिभावकों/संस्थाओं द्वारा सीईटी सेल और सरकार से अतिरिक्त कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने का अनुरोध किया गया। संबंधित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बीसीए/बीबीए/बीएमएस/बीबीएम डिग्री पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अतिरिक्त कॉमन एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करने को मंजूरी दे दी है।
वे इच्छुक अभ्यर्थी जिन्होंने 29 अप्रैल और 30 अप्रैल 2025 के दौरान परीक्षा दी थी, उन्हें भी इस अतिरिक्त परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों की दोनों परीक्षाओं में से सर्वोत्तम प्राप्त परसेंटाइल को प्रवेश प्रक्रिया के लिए मान्य माना जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को सर्वोत्तम परसेंटाइल का अंकपत्र कंप्यूटर प्रणाली पर अपलोड करना आवश्यक रहेगा।
MAH CET 2025: परीक्षा तिथि बाद में होगी जारी
इस बीच, सीईटी सेल ने बताया कि परीक्षा की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। 29 और 30 अप्रैल के दौरान आयोजित की गई परीक्षा की तर्ज पर ही अतिरिक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल