MAH CET 2024: महाराष्ट्र सीईटी एलएलबी, बीए, बीएससी बीएड पंजीकरण की अंतिम डेट 15 अप्रैल तक बढ़ी
Saurabh Pandey | March 31, 2024 | 12:47 PM IST | 2 mins read
सीईटी सेल महाराष्ट्र की तरफ से तीसरी बार तारीखों को आगे बढ़ाया गया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, उनके लिए अच्छा अवसर है।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल (सीईटी सेल) ने एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय, बीए, बीएससी-बीएड 4-वर्षीय सीईटी परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण की तिथि को तीसरी बार बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे एमएएच सीईटी 2024 आवेदन पत्र 15 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर भरकर जमा कर सकते हैं।
सीईटी सेल की तरफ से जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण कार्यक्रम और सूचना विवरणिका राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए पांच वर्षीय एकीकृत लॉ कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2024 परीक्षा 3 मई को आयोजित होने वाली है।
एमएएच सीईटी एलएलबी (बैचलर ऑफ लॉ) 5-वर्षीय और बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ साइंस-बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएससी-बीएड) 4-वर्षीय पाठ्यक्रम के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 18 जनवरी को शुरू हुई थी। इसके बाद आयोग ने पहली बार आवेदन की अंतिम डेट को 10 मार्च किया था। इसके बाद दूसरी बार 30 मार्च तक अंतिम डेट आगे बढ़ाई गई थी। अब तीसरी बार आयोग ने एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2024 परीक्षा आवेदन की अंतिम डेट को 15 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है।
आयोग की तरफ से कहा गया है कि 15 अप्रैल के बाद आवेदन की आखिरी तारीख में कोई अतिरिक्त विस्तार नहीं किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को आखिरी समय-सीमा से पहले आवेदन पत्र भरकर जमा कर देना चाहिए।
MAH CET 2024 आवेदन शुल्क
ओपन, ईडब्ल्यूएस, ओएमएस, श्रेणी, अखिल भारतीय उम्मीदवारों और जम्मू-कश्मीर प्रवासी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है। एससी, एसटी, वीजे/डीटी- एनटी (ए), एनटी-1 (बी), एनटी-2 (सी), एनटी-3 (डी), ओबीसी और एसबीसी सहित पिछड़ा वर्ग श्रेणियों के उम्मीदवारों को 800 रुपये का भुगतान करना होगा। अनाथ और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को भी 800 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’