MAH CET 2024: एमएएच बीबीए, बीसीए, बीएमएस, बीबीएम, इंटीग्रेटेड सीईटी प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट आज होगा जारी
Abhay Pratap Singh | September 28, 2024 | 02:26 PM IST | 1 min read
एमएएच सीईटी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट 2024 रिजल्ट उम्मीदवार वेबसाइट bbabcacap24.mahacet.org पर जाकर भी डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र आज यानी 28 सितंबर को एमएएच बीबीए, बीसीए, बीएमएस, बीबीएम, इंटीग्रेटेड एमबीए और इंटीग्रेटेड एमसीए पाठ्यक्रमों के लिए प्रोविजनल सीट आवंटन परिणाम घोषित करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं।
इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को 29 सितंबर से 1 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक आवंटित सीटों को स्वीकार करना होगा। उम्मीदवारों को 29 सितंबर से 1 अक्टूबर की शाम 5 बजे के बीच आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। आवश्यक दस्तावेज और शुल्क जमा करके कैंडिडेट अपने प्रवेश की पुष्टि कर सकते हैं।
इससे पहले, प्रोविजनल अलॉटमेंट रिजल्ट 17 सितंबर को जारी किया गया था और फाइनल अलॉटमेंट रिजल्ट 22 सितंबर को घोषित किया गया था। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, अभ्यर्थियों को 23 से 25 सितंबर तक अपने विकल्प फॉर्म जमा करने और पुष्टि करने की अनुमति दी गई थी।
काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, सीईटी सेल 3 अक्टूबर को महाराष्ट्र बीबीए/ बीसीए/ बीएमएस/ बीबीएम/ इंटीग्रेटेड एमबीए और इंटीग्रेटेड एमसीए सीईटी काउंसलिंग राउंड 2 का आयोजन करेगा। अधिक जानकारी व नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
MAH CET Merit List: मेरिट लिस्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एमएएच सीईटी मेरिट लिस्ट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले उम्मीदवार सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- बीबीए, बीसीए, बीएमएस, बीबीएम, एकीकृत एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग पोर्टल खोलें।
- प्रोविजनल अलाटमेंट रिजल्ट देखने के लिए संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- इसके बाद, लॉगिन विंडो में दर्ज किए गए विवरणों को सबमिट करें और आवंटन परिणाम की जांच करें।
- आवंटन आदेश डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर उम्मीदवार सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार