Trusted Source Image

MP News: मध्यप्रदेश में निजी स्कूल की छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में शिक्षक पर लगाए आरोप

Press Trust of India | November 21, 2025 | 02:20 PM IST | 1 min read

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा ने 16 नवंबर को अपने घर पर फंदा लगा लिया था।

जांच के दौरान, पुलिस को छात्रा की नोटबुक में एक नोट मिला। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
जांच के दौरान, पुलिस को छात्रा की नोटबुक में एक नोट मिला। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश (MP) के रीवा जिले में एक निजी स्कूल की 11वीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। घटनास्थल से बरामद सुसाइड नोट में छात्रा ने एक शिक्षक पर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा ने 16 नवंबर को सेमरिया में अपने घर पर फंदा लगा लिया था। जांच के दौरान, पुलिस को बृहस्पतिवार को उसकी नोटबुक में एक नोट मिला।

उन्होंने कहा, ‘‘नोट में लिखा था कि शिक्षक ने उसे पीटा और हाथ पकड़कर अपनी बंद मुट्ठी खोलने के लिए चुनौती दी। शिक्षक ने सजा देने के बहाने उसकी उंगलियों के बीच पेन दबा दिया।’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस खुदकुशी की वजह का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Also readशिक्षण संस्थानों में आत्महत्या मामलों पर दिशानिर्देश लागू करने के बारे में बताएं राज्य, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

छात्रा के परिवार ने कहा कि वह घर पर बिल्कुल सामान्य थी। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कूल में किसी ने उसे ‘‘प्रताड़ित’’ किया। परिवार ने उसके फोन विवरण और स्कूल से जुड़े मामलों की जांच की मांग की।

यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info/ की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 भी कॉल कर सकते हैं। यहां आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications