LPU Placement: एलपीयू के 1100 से अधिक छात्रों को 64 लाख तक पैकेज, टॉप छात्रों का औसत पैकेज 12.3 लाख रुपये
Saurabh Pandey | June 19, 2024 | 10:50 AM IST | 2 mins read
एलपीयू के सैकड़ों ग्रेजुएट्स वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल, अमेजॉन और कई अन्य प्रसिद्ध कंपनियों में 1 करोड़ से अधिक पैकेज के साथ प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं।
नई दिल्ली : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने एलपीयू बैच के प्लेसमेंट सीजन में रिकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल की है। यूनिवर्सिटी के 1100 से अधिक छात्रों ने 10 लाख से 64 लाख तक का पैकेज हासिल किया। प्लेसमेंट रिकॉर्ड के अनुसार, एलपीयू के टॉप 10 प्रतिशत विद्यार्थियों का औसतन पैकेज 12.3 लाख रुपये है। ये संख्या कई टॉप आईआईटीज के औसत पैकेज से अधिक है। इससे टैलेंट डेवलपमेंट में आगे आने वाली यूनिवर्सिटी के तौर पर एलपीयू की प्रतिष्ठा मजबूत हो रही है।
वर्ष 2023-24 बैच के विद्यार्थियों में से बीटेक कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग के यशस्वी यदुवंशी और हर्ष वर्धन ने हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 52.08 लाख रुपए का शानदार पैकेज हासिल किया है। इसके अलावा, 2022-23 बैच के मकैनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ने 54.9 लाख रुपए की उच्चतम सीटीसी हासिल की। वहीं आर्किटेक्चर और एमबीए के छात्रों को 31.69 और 29.3 लाख रुपए का पैकेज मिला है।
इन कंपनियों में प्लेसमेंट
एलपीयू के सैकड़ों ग्रेजुएट्स वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल, गूगल, अमेजॉन और कई अन्य प्रसिद्ध कंपनियों में 1 करोड़ से अधिक पैकेज के साथ प्रतिष्ठित पदों पर काम कर रहे हैं। एलपीयू के छात्रों को अमेजन, टीसीएस, बॉश, ट्राइडेंट, फ्रैडल बैंक, बैंक ऑफ अमेरिका, फ्लिपकार्ट, सिपला, एलजी इलेक्ट्रानिक्स, कतर हाईवेस, पीएंडओ क्रूज, टोरेंट फार्मास्युटिकल, इंडिगो के इलावा और कई प्रतिष्ठित फॉर्च्यून 500 कंपनियों से 5500 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर प्राप्त हुए है।
यह ऑफर इंजीनियरिंग मैनेजमेंट, होटल एंड टूरिज्म, मेडिकल, एग्रीकल्चर, सोशल साइंस आदि क्षेत्र से संबंधित है। गौरतलब है कि आईआईटी, एनआईटी और आईआईएम से विद्यार्थियों को प्लेस करनी वाली 350 से अधिक कपंनियां एलपीयू से भी विद्यार्थियों को रिक्रूट करती है। कैंपस रिक्रूटमेंट में मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा भाग लेना और विद्यार्थियों का बेहतरीन पैकेज पर चुनाव करना एलपीयू द्वारा विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ इंडस्ट्री में आ रहे बदलाव के अनुसार स्किल्ड बनाने की वचनबद्धता को दिखाते हैं।
एलपीयू के चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि एलपीयू हमेशा अपने विद्यार्थियों के बेहतरीन भविष्य और तरक्की के लिए उनके बीच बौद्धिक और इंटरपर्सनल ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए वचनबद्ध है। विद्यार्थियों के सपनों को पूरा करने में एलपीयू का करियर सर्विसेज डिवीजन और मेंटर्स बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एलपीयू के इंजीनियरिंग प्रोग्राम ने दुनियाभर की एजुकेशनल संस्थानों में अपना श्रेष्ठ रैंक हासिल किया है।
अगली खबर
]LPU ने ईवाई इंडिया के सहयोग से शुरू किया टेक एमबीए कोर्स, शीर्ष कंपनियों में मिलेंगे नौकरी के अवसर
इस कोर्स में, छात्र डेटा विश्लेषण, सांख्यिकीय मॉडलिंग, मशीन लर्निंग, डेटाबेस प्रबंधन, बिग डेटा और क्लाउड कंप्यूटिंग में विशेषज्ञता हासिल करेंगे। यह उन्हें डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि का उपयोग करके सूचित निर्णय लेने में सक्षम करेगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’