LPU Admission 2024: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एमबीए व बीटेक समेत अन्य कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | January 30, 2024 | 02:56 PM IST | 1 min read
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने एमबीए व बीटेक समेत अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगें हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी है।
नई दिल्ली: लवली प्रोफशनल यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2024 में एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए, बीटेक व बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी कोर्स में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कैंडिडेट 15 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
एमबीए और इंटीग्रेटेड एमबीए, बीटेक (कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग - एआई और डेटा इंजीनियरिंग) और बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट www.lpu.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को एलपीयू नेशनल एंट्रेस एंड स्कॉलरशिप टेस्ट पास करना अनिवार्य है। वहीं, एमबीए में प्रवेश प्रक्रिया के लिए 55 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री और अंग्रेजी सब्जेक्ट के साथ 10+2 की परीक्षा 60% अंकों में उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी फिजिक्स, मैथ और इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ 10+2 की परीक्षा 60 प्रतिशत अंकों में पास की हो। वहीं, बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए अंग्रेजी विषय के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार किसी तरह की सहायता के लिए या फिर आवेदन में समस्या आने पर हेल्पलाइन नंबर 01824-517000 या 01824-404404 पर संपर्क कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश शुल्क व अन्य संबंधित जानकारी अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कैंडिडेट देख सकते हैं।
अगली खबर
]AFCAT 1 admit card 2024: आईएएफ ने एएफसीएटी 1 एडमिट कार्ड किया जारी, 16 फरवरी से परीक्षा होगी आयोजित
एएफसीएटी परीक्षा 2024 के दौरान इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा कक्ष में लाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी) और ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) के 371 पद भरे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी