LNMU UG Admission 2025: एलएमएनयू यूजी एडमिशन रिक्त सीटों के लिए पंजीकरण lnmu.ac.in पर शुरू
Saurabh Pandey | September 1, 2025 | 06:20 PM IST | 1 min read
रिक्त सीटों के लिए चयनित उम्मीदवार अपना चयन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और 8 सितंबर से 10 सितंबर, 2025 तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने रिक्त सीटों के लिए आज यानी 1 सितंबर से एलएनएमयू यूजी प्रवेश पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in के माध्यम से 2 सितंबर, 2025 तकऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, पंजीकरण अवधि उन सभी आवेदकों के लिए खुली है, जिनका नामांकन 2025-29 के चार वर्षीय स्नातक सत्र के लिए तीसरी चयन सूची के बाद नहीं हुआ था। ये आवेदक अब नामांकन प्रक्रिया के लिए अपनी पसंद का कॉलेज ऑनलाइन चुन सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने कॉलेज के अनुसार विषयवार रिक्त सीटों की सूची जारी कर दी है, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो उम्मीदवार एडमिशन राउंड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने अकाउंट में आवेदन आईडी, जन्मतिथि और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके कॉलेज का चयन कर सकते हैं। ऑनलाइन चयनित उम्मीदवारों की चयन सूची 4 सितंबर, 2025 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
रिक्त सीटों के लिए चयनित उम्मीदवार अपना चयन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और 8 सितंबर से 10 सितंबर, 2025 तक आवंटित कॉलेज में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
LNMU UG Admission 2025: आवेदन का तरीका
- एलएनएमयू की आधिकारिक वेबसाइट lnmu.ac.in पर जाएं।
- अब लॉगिन लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और कॉलेज का चयन करके आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल