LIC AAO Result 2025: एलआईसी एएओ प्रीलिम्स रिजल्ट कब होगा जारी? डेट, संभावित कटऑफ, चयन प्रक्रिया जानें

Saurabh Pandey | October 16, 2025 | 03:40 PM IST | 2 mins read

एलआईसी एएओ परिणाम 2025 एक पीडीएफ मेरिट सूची के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे।

एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)
एलआईसी एएओ प्रीलिम्स परीक्षा 3 अक्टूबर 2025 को आयोजित की गई थी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) द्वारा जल्द ही सहायक प्रशासनिक अधिकारी (एएओ) प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2025 जारी किए जाने की उम्मीद है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।

एलआईसी एएओ प्रीलिम्स रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

एलआईसी एएओ परिणाम 2025 एक पीडीएफ मेरिट सूची के रूप में जारी किया जाएगा, जिसमें पात्र उम्मीदवारों के रोल नंबर और नाम होंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 841 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

LIC AAO Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर लॉग ऑन करें।
  • होमपेज पर "LIC AAO Result 2025" लिंक सर्च करें।
  • अब अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • अब आपका LIC AAO परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • LIC AAO परिणाम डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें।

LIC AAO Result 2025: स्कोरकार्ड विवरण

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर / पंजीकरण आईडी
  • श्रेणी (यूआर / ओबीसी / एससी / एसटी / ईडब्ल्यूएस)
  • अनुभाग-वार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • योग्यता स्थिति
  • कटऑफ अंक (यदि लागू हो)

LIC AAO Result 2025: चयन प्रक्रिया

एलआईसी एएओ की भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाती है-

  1. प्रारंभिक परीक्षा - तर्कशक्ति, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी भाषा के साथ वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा।
  2. मुख्य परीक्षा - इसमें डेटा विश्लेषण, बीमा जागरूकता और सामान्य ज्ञान का आंकलन करने वाले वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक प्रश्नपत्र शामिल होते हैं।
  3. साक्षात्कार - मुख्य परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों के लिए अंतिम चरण।

Also read MP ESB PSTST 2025: एमपी प्राइमरी स्कूल टीचर सिलेक्शन टेस्ट आंसर की जारी, 18 अक्टूबर तक ऑब्जेक्शन का मौका

Lic aao result 2025 cut off: संभावित कटऑफ अंक

श्रेणी
संभावित कट-ऑफ (लगभग)
सामान्य
220–230
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
210–220
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
200–210
अनुसूचित जाति (SC)
180–190
अनुसूचित जनजाति (ST)
170–180

LIC AAO 2025: एलआईसी एएओ मेंस डेट

एलआईसी एएओ मुख्य परीक्षा का आयोजन 8 नवंबर 2025 को किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।

एलआईसी एएओ भर्ती के सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को देश भर के विभिन्न एलआईसी प्रभागों में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाता है।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications