LIC Recruitment 2025: एलआईसी एएओ, एई भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें
Saurabh Pandey | September 7, 2025 | 09:14 AM IST | 1 min read
एलआईसी एएओ और एई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कल यानी 8 सितंबर, 2025 को एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एएओ) और असिस्टेंट इंजीनियर (एई) भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त कर देगा। जो उम्मीदवार एलआईसी एएओ और एई पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एलआईसी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एलआईसी एएओ और एई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
LIC AAO, AE Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
एलआईसी असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (एएओ) और असिस्टेंट इंजीनियर (एई) भर्ती के तहत कुल 841 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है। रिक्तियों की संख्या नीचे देख सकते हैं-
|
पद का प्रकार
|
रिक्तियों की संख्या
|
|---|---|
|
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (जनरलिस्ट)
|
350
|
|
असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्पेशलिस्ट)
|
410
|
|
असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल / इलेक्ट्रिकल)
|
81
|
|
कुल
|
841
|
LIC AAO, AE Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
एलआईसी एएओ और एई भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 85 रुपये + ट्रांजैक्शन शुल्क + जीएसटी है, जबकि अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन-कम-इंटिमेशन शुल्क 700 रुपये + ट्रांजैक्शन शुल्क + जीएसटी है।
LIC AAO, AE Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
- एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।
- अब भर्ती लिंक पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- अब एएओ (जनरलिस्ट/स्पेशलिस्ट/असिस्टेंट इंजीनियर) 2025 की भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल