राज्य की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने जानकारी दी है कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के नतीजे बहुत जल्द जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नतीजे अच्छे आएंगे।
यूके बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर अपने स्कोरकार्ड देख सकेंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर होस्ट किए गए हैं।
जेईई मेन सत्र 2 के रिजल्ट में जेईई एडवांस्ड, अखिल भारतीय रैंक होल्डर्स और राज्यवार टॉपर्स के लिए कट-ऑफ शामिल है। जेईई मेन 2025 परीक्षा में कुल 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल एटीए स्कोरक हासिल किया है।
जेईई मेन सेशन 2 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित किया गया था। जेईई (मेन) 2025 सत्र-1 परीक्षा दस शिफ्टों में और सत्र-2 नौ शिफ्टों में आयोजित की गई थी।
जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।