बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि हम लोगों ने लगातार आठवें वर्ष सबसे पहले रिजल्ट प्रकाशित किया है। वर्ष 2025 में 27 दिनों के अंदर रिजल्ट प्रकाशित किया गया था। इस बार महज 25 दिन के अंदर ही रिजल्ट जारी कर दिया गया।
बिहार बोर्ड विज्ञान संकाय में कुल 3,04,307 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में, 2,27,694 परीक्षार्थी द्वितीय श्रेणी में तथा 5,608 परीक्षार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। इस प्रकार, विज्ञान संकाय में कुल 5,37,609 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं, जो परीक्षार्थियों का 87.46 प्रतिशत है।

आरबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाओं में लगभग 10.68 लाख छात्र शामिल हुए। कक्षा 10वीं परीक्षाएं 12 से 28 फरवरी तक आयोजित की गईं।