सीबीएसई ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा की जांची हुई उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपी प्राप्ति की अंतिम तिथि वेबसाइट पर तकनीकी समस्या आने के कारण एक दिन बढ़ा दी है।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस बात पर जोर दिया कि नीट-यूजी पुनर्परीक्षा सख्त सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत ''सुरक्षित, सुचारू और त्रुटिरहित'' तरीके से आयोजित की जानी चाहिए।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एमटीएस, स्टेनोग्राफर, मुख्य लेखाकार और जूनियर कंप्यूटर ऑपरेटर सहित विभिन्न पदों की ऑनलाइन परीक्षा की ड्राफ्ट आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकते हैं।
बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा ऑफिस अटेंडेंट की मुख्य परीक्षा 26 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में आ रही समस्या केवल विज्ञापन संख्या-06/25 के अभ्यर्थियों को है, क्योंकि उनकी परीक्षा बाद में ली जाएगी।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सक्षमता परीक्षा पंचम का आयोजन 5 जून से 8 जून 2026 तक पटना में कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए एडमिट कार्ड और ऑनलाइन मॉक टेस्ट का लिंक 25 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा।