KVS Balvatika Lottery Result 2025: केवीएस बालवाटिका 1, 3 लॉटरी रिजल्ट सभी क्षेत्रों के लिए जारी, ऐसे करें चेक
Santosh Kumar | March 28, 2025 | 06:21 PM IST | 2 mins read
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 का लॉटरी परिणाम पीडीएफ प्रारूप में जारी किया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने आज 28 मार्च को सभी क्षेत्रों के लिए बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 में प्रवेश के लिए लॉटरी परिणाम जारी कर दिया है। अभिभावक केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट balvatika.kvs.gov.in पर जाकर क्षेत्रवार शेड्यूल और परिणाम देख या डाउनलोड कर सकते हैं। पहले लॉटरी की घोषणा 26 मार्च को होनी थी, लेकिन इसे 28 मार्च तक के लिए टाल दिया गया था।
केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने बालवाटिका-1 और बालवाटिका-3 का लॉटरी परिणाम पीडीएफ प्रारूप में आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। बालवाटिका 1, 3 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 से 24 मार्च तक चली थी।
KVS Balvatika Lottery Result 2025: प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून
शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के माता-पिता को केवीएस बालवाटिका प्रवेश 2025 की पुष्टि करने के लिए आवश्यक दस्तावेज और प्रवेश शुल्क जमा करना होगा। केवीएस बालवाटिका कक्षाओं के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 30 जून है।
केवीएस ने 27 मार्च को वेबसाइट के माध्यम से कक्षा 1 लॉटरी रिजल्ट लिस्ट घोषित की। बालवाटिका 3 प्रवेश के लिए शुल्क संरचना कक्षा 1 के समान ही है। नियमित कक्षाएं तीन घंटे और सप्ताह में पाँच दिन आयोजित की जाएंगी।
KVS Balvatika Lottery Result 2025: केवीएस बालवाटिका लॉटरी रिजल्ट कैसे चेक करें?
सभी क्षेत्रों के लिए केवीएस बालवाटिका 1, 3 लॉटरी रिजल्ट 2025 की जांच करने के लिए, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट balvatika.kvs.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'लॉटरी रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- यहां जिस क्षेत्र से हैं उसे चुनें और सर्च बटन पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां डाउनलोड लिंक स्क्रीन पर दिखेगा।
- इस पर क्लिक करें पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।
- इसमें अपना नाम चेक करें और फाइल को डाउनलोड करें।
यदि प्रवेश के लिए सीटें खाली रहती हैं तो केवीएस 2 और 7 अप्रैल को बालवाटिका प्रवेश के लिए दूसरी या तीसरी अनंतिम सूची की घोषणा करेगा। जिन छात्रों के नाम मेरिट सूची में आएंगे, उन्हें अपने प्रवेश की पुष्टि करनी होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल