JTMACCE 2025 Admit Card: जेटीएमए सीसीई एडमिट कार्ड jssc.jharkhand.gov.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | May 7, 2026 | 01:34 PM IST | 1 min read
झारखंड जेएसएससी टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड ट्रेंड माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 (JTMACCE 2025) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर जेटीएमए सीसीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड माध्यमिक आचार्य एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी/ रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। लिखित पुनर्परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने जेएसएससी टीचर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र आधारकार्ड आदि परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2025 में प्रश्न पत्र-2 के कुछ अभ्यर्थियों के उत्तर-पत्रक में “Suspicious Activity/Unauthorized Access” की समस्या पाई थी। जिसके बाद आयोग ने प्रभावित अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा 8 मई, 2026 को रांची स्थित केंद्रों पर आयोजित करने का निर्णय लिया।
झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 1,373 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जेटीएमएसीसीई 2025 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि व समय, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य संबंधित महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं। जेटीएमए सीसीई 2025 री-एग्जाम के लिए कुल 2,819 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है।
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना चाहिए। जेटीएमएसीसीई एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Jharkhand Madhyamik Acharya Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेएसएससी टीचर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- डायरेक्ट लिंक jtmacce.jsace25.com पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें व सबमिट करें।
- जेएससएससी टीचर एडमिट कार्ड जांचें व डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा