Trusted Source Image

JSSC Inter Level Recruitment 2024: झारखंड इंटर लेवल भर्ती आवेदन की आखिरी डेट आगे बढ़ी, 17 अगस्त तक मौका

Saurabh Pandey | August 13, 2024 | 08:58 AM IST | 2 mins read

झारखंड राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर क्लर्क और स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में दो चरण होते हैं, जो लिखित परीक्षा और टाइपिंग और शॉर्टहैंड टेस्ट हैं।

झारखंड इंटर लेवल भर्ती 2024 में आयुसीमा में पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु में 2 वर्ष की छूट है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
झारखंड इंटर लेवल भर्ती 2024 में आयुसीमा में पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु में 2 वर्ष की छूट है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 864 पदों पर चल रही इंटर लेवल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार जेएसएससी जूनियर क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों के लिए 17 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जेएसएससी जूनियर क्लर्क और अन्य पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार 20 अगस्त तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं, जबकि फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र का प्रिंटआउट 23 अगस्त तक लिया जा सकेगा।

जेएसएससी इंटर लेवल भर्ती 2024 के लिए आवेदन पत्र जमा कर चुके उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में सुधार के लिए 25 अगस्त से 27 अगस्त तक मौका दिया जाएगा, जिससे उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में वांछित बदलाव/सुधार कर सकेंगे।

JSSC Inter Level Recruitment 2024: रिक्तियों का विवरण

जेएसएससी ने जूनियर क्लर्क और स्टेनो पदों के लिए 864 रिक्तियां जारी की हैं। इनमें जूनियर क्लर्क पदों के लिए 837 रिक्तियां हैं और स्टेनो पदों के लिए 27 रिक्तियां हैं।

JSSC Recruitment 2024: आयु सीमा

झारखंड इंटर लेवल भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग के लिए ऊपरी आयु में 2 वर्ष की छूट है। यूआर, ईडब्ल्यूएस और बीसी की महिलाओं के लिए 3 वर्ष और अनुसूचित जाति के लिए 4 वर्ष की छूट है।

JSSC Inter Level Recruitment 2024: आवेदन शुल्क

जेएसएससी इंटर स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवार को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। अनुसूचित जाति और जनजाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।

Also read MP ITI Training Officer Recruitment 2024: एमपी आईटीआई ट्रेनिंग ऑफिसर भर्ती आवेदन esb.mp.gov.in पर शुरू

JSSC Inter Level Recruitment 2024: पात्रता मानदंड

  • जूनियर क्लर्क: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए और हिंदी टाइपिंग की गति 25 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।
  • स्टेनोग्राफर: उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा पूरी की हो और 30 शब्द प्रति मिनट की हिंदी टाइपिंग गति और 80 शब्द प्रति मिनट की हिंदी शॉर्टहैंड गति के साथ दक्षता हो।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications