JOSAA Round 1 Seat Allotment Result 2024: जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम आज josaa.nic.in पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | June 20, 2024 | 08:51 AM IST | 1 min read
जोसा राउंड 1 काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को 20 जून से 24 जून तक स्वीकृति शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी।
नई दिल्ली: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण आज यानी 20 जून को जोसा काउंसलिंग 2024 के लिए राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की घोषणा करेगा। JOSAA राउंड 1 काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर जोसा राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 देख सकेंगे।
JOSAA राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि या पासवर्ड सहित अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करना होगा। अंतिम आवंटन परिणाम से पहले जोसा द्वारा दो मॉक आवंटन सूची जारी की गई। वहीं, 18 जून को उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्प स्वयं ही लॉक हो गए।
जोसा राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 के बाद चयनित उम्मीदवारों को आवंटित सीट सुरक्षित करने के लिए ऑनलाइन रिपोर्ट करना होगा। उम्मीदवारों को प्रवेश शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी और 20 से 24 जून 2024 के बीच दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
Also read JoSAA Counselling 2024: जोसा काउंसलिंग टॉप 20 परसेंटाइल कटऑफ अंक कैटेगरीवाइज घोषित
JOSAA 2024 seat acceptance fee: सीट स्वीकृति शुल्क
आरक्षित श्रेणी जैसे एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और ओबीसी के उम्मीदवारों को 17,500 रुपये सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकृति शुल्क 35,000 रुपये तय की गई है।
CSAB counselling for NIT + system seats: सीएसएबी काउंसलिंग
JoSAA काउंसलिंग का आयोजन पांच चरणों में किया जाएगा। JOSAA राउंड-2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 27 जून को जारी किया जाएगा। इसके अलावा, तीसरी अलॉटमेंट लिस्ट 4 जुलाई को, चौथी सीट आवंटन सूची 10 जुलाई और पांचवीं सीट आवंटन लिस्ट 17 जुलाई को जारी की जाएगी।
केंद्रीय सीट आवंटन बोर्ड (सीएसएबी) जोसा के पांचवें राउंड के बाद 17 से 24 जुलाई के बीच शेष एनआईटी+ सिस्टम सीटों (एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईईएसटी और अन्य जीएफटीआई की सीट) के लिए काउंसलिंग के दो चरण आयोजित करेगा। इच्छुक अभ्यर्थी सीएसएबी काउंसलिंग के बारे में अधिक जानकारी के लिए csab.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा