CSIR UGC NET June 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून पंजीकरण csirnet.nta.ac.in पर शुरू, शुल्क, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | June 4, 2025 | 08:48 AM IST | 2 mins read
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी। टेस्ट में तीन भाग होंगे। सभी भागों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून 2025 है, जबकि शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 24 जून तक है। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र जमा करने के बाद त्रुटियों में सुधार करने के लिए 25 और 26 जून तक मौका दिया जाएगा।
इस बार लद्दाख में करगिल परीक्षा सेंटर नया दिया गया है। पहले लद्दाख में सिर्फ लेह एक एग्जाम सेंटर था। इस तरह जून सत्र के लिए अब परीक्षा केंद्रों की संख्या 226 हो गई है।
Joint CSIR-UGC NET: आयु सीमा
- जेआरएफ - परीक्षा समाप्त होने वाले महीने की पहली तारीख यानी जुलाई, 2025 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओबीसी-एनसीएल / एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / थर्ड जेंडर श्रेणियों और महिला आवेदकों को 5 वर्ष तक की छूट प्रदान की जाती है।
- सहायक प्रोफेसर - सहायक प्रोफेसर के लिए संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी-नेट के लिए आवेदन करने में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
- पीएचडी में प्रवेश - पीएचडी में प्रवेश के लिए संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी-नेट के लिए आवेदन करने में कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
CSIR NET June 2025: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
आवेदन शुल्क
|
|---|---|
|
सामान्य (General)
|
1150 रुपये
|
|
सामान्य-ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (गैर-क्रीमी लेयर)
|
600 रुपये
|
|
एससी / एसटी / दिव्यांग / थर्ड जेंडर अभ्यर्थी
|
325 रुपये
|
CSIR NET June 2025: पात्रता मानदंड
सामान्य/अनारक्षित/सामान्य-ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार जिन्होंने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 55% अंक प्राप्त किए हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) गैर-क्रीमी लेयर/अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी)/विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी)/तीसरे लिंग श्रेणी के उम्मीदवार जिन्होंने मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हैं, वे इस परीक्षा के लिए पात्र हैं।
चार वर्षीय स्नातक डिग्री के आधार पर नेट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए पात्र होंगे और पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्र होंगे। चार वर्षीय स्नातक डिग्री के आधार पर नेट उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होंगे।
CSIR NET June 2025: परीक्षा तिथि
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा 26, 27 और 28 जुलाई को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर दो भाषाओं यानी हिंदी और अंग्रेजी में होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र में दिए गए विकल्प के अनुसार माध्यम में उत्तर देने होंगे।
संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा की अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी। टेस्ट में तीन भाग होंगे। सभी भागों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर के बीच कोई ब्रेक नहीं होगा।
Joint CSIR-UGC NET: टेस्ट पेपर
|
विषय कोड
|
परीक्षा के विषय
|
|---|---|
|
701
|
रासायनिक विज्ञान (Chemical Sciences)
|
|
702
|
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रह विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences)
|
|
703
|
जीवन विज्ञान (Life Sciences)
|
|
704
|
गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)
|
|
705
|
भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल