BPSC Protest: जेएनयूएसयू ने बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर जद-यू कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Press Trust of India | December 30, 2024 | 09:36 PM IST | 1 min read
बीपीएससी 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा, 2024 का प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के कारण अभ्यर्थी एक सप्ताह से अधिक समय से परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
नई दिल्ली: जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (JNUSU) ने आज यानी 30 दिसंबर (सोमवार) को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे और बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर दिल्ली स्थित जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
जेएनयूएसयू ने एक बयान में कहा कि जिस समय कुमार कार्यालय के दौरे पर आए थे उस समय यह विरोध प्रदर्शन किया गया। कुमार जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। जेएनयूएसयू के अध्यक्ष धनंजय ने कहा कि अपनी आवाज उठा रहे अभ्यर्थियों को इस तरह दबाना अस्वीकार्य है और इसीलिए संगठन बिहार के मुख्यमंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग कर रहा है।
बीपीएससी द्वारा आयोजित 70वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई), 2024 का प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के कारण अभ्यर्थी एक सप्ताह से अधिक समय से परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने तर्क दिया है कि केवल एक केंद्र में दोबारा परीक्षा कराना अनुचित होगा।
पुलिस ने 29 दिसंबर को पटना में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया। जेएनयूएसयू के संयुक्त सचिव साजिद ने परीक्षा रद्द करने की मांग दोहराई और कथित अनियमितताओं के शिकार अभ्यर्थियों के साथ एकजुटता की आवश्यकता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘छात्रों की आवाज को दबाया नहीं जाएगा। न्याय और जवाबदेही की उनकी मांगें गूंजती रहेंगी।’’ कर्मचारी सेवा आयोग के काउंसलर नीतीश ने ‘‘शिक्षा माफिया’’ की आलोचना की और छात्रों की एक पीढ़ी के भविष्य को खतरे में डालने का आरोप लगाया।
उन्होंने बार-बार पेपर लीक होने के कारण छात्रों के समय की बर्बादी, मानसिक स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभावों का भी जिक्र डाला और अधिकारों के लिए प्रदर्शन करने वालों के प्रति बढ़ते कथित दमनकारी रुख की निंदा की।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा