युगांडा पैरा बैडमिंटन में जामिया के मुन्ना खालिद का जलवा, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
Santosh Kumar | July 11, 2024 | 08:46 PM IST | 1 min read
मुन्ना खालिद ने फाइनल में शीर्ष रैंक वाली ब्राजीलियाई खिलाड़ियों में से एक जूली गोडॉय को तीन सेटों (14-21, 21-19 और 21-18) में हराकर स्वर्ण पदक जीता।
नई दिल्ली: जामिया मिलिया इस्लामिया के पीएचडी छात्र मुन्ना खालिद ने युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2024 में तीन अलग-अलग श्रेणियों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। चैंपियनशिप का आयोजन बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन द्वारा युगांडा के कंबाला में 1 से 7 जुलाई 2024 तक किया गया था। इस चैंपियनशिप में दुनिया भर के कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
मुन्ना खालिद ने फाइनल में शीर्ष रैंक वाली ब्राजीलियाई खिलाड़ियों में से एक जूली गोडॉय को तीन सेटों (14-21, 21-19 और 21-18) में हराकर स्वर्ण पदक जीता। वह युगल फाइनल में ब्राजीलियाई जोड़ी से हार गए और मिश्रित युगल में कांस्य पदक जीता।
हाल ही में मार्च के महीने में, मुन्ना खालिद ने छठी राष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता और पैरा बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2024 में भाग लिया। जामिया मिलिया इस्लामिया के कार्यवाहक कुलपति शकील अहमद ने मुन्ना खालिद को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Also read जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दंत चिकित्सा संकाय की सफल सर्जरी, बच्चे को मिली नई जिंदगी
जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले पीएचडी छात्र मुन्ना खालिद ने दिसंबर 2023 में खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2023 में कांस्य पदक जीता था। मुन्ना खालिद का लक्ष्य आगामी एशियाई खेलों और पैरालिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर विश्वविद्यालय और देश का नाम रोशन करना है।
मुन्ना खालिद फिलहाल जामिया के हिंदी विभाग से पीएचडी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बीए, एमएसडब्ल्यू और एमए (हिंदी) भी किया है। हाल ही में, इस प्रदर्शन के लिए उन्हें राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी) द्वारा सम्मानित भी किया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच