JMI CDOE Admission 2024: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दूरस्थ एवं ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए पंजीकरण शुरू
Abhay Pratap Singh | August 1, 2024 | 06:38 PM IST | 2 mins read
जेएमआई दूरस्थ एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 31 अगस्त 2024 तय की गई है।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (CDOE) ने विभिन्न दूरस्थ एवं ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आज यानी 1 अगस्त से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.jmicoe.in पर जाकर अंतिम तिथि या उससे पहले आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
जेएमआई प्रवेश पंजीकरण की आखिरी तिथि 31 अगस्त तय की गई है। उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर (PG) और स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में योग्यता परीक्षाओं की मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा, एमबीए कोर्स में अभ्यर्थियों का दाखिला 15 सितंबर 2024 को आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा।
पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्स में शिक्षा, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, एचआरएम, इस्लामिक अध्ययन, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र और उर्दू में एमए व एम.कॉम शामिल हैं। वहीं, ग्रेजुएशन (यूजी) पाठ्यक्रमों में बीए (सामान्य), बीबीए, बीकॉम और बैचलर ऑफ कॉमर्स-इंटरनेशनल बिजनेस एंड फाइनेस (बीसीआईबीएफ) को शामिल किया गया है।
Also read युगांडा पैरा बैडमिंटन में जामिया के मुन्ना खालिद का जलवा, जीते स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक
अभ्यर्थियों को 17 सितंबर 2024 से अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा एवं शुल्क का भुगतान भी करना होगा। उम्मीदवारों के लिए प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर है। बताया गया कि, यूजीसी-डीईबी दिशानिर्देशों के आधार पर बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) कोर्स में प्रवेश की अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “आवेदकों को यह सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र जमा करने से पहले दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ लें और अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
ऑफिशियल प्रेस रिलीज में कहा गया कि, मार्गदर्शन एवं परामर्श में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, भू-सूचना विज्ञान में स्नातकोत्तर डिप्लोमा, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा में डिप्लोमा, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्क प्रौद्योगिकी में प्रमाण-पत्र, सूचना प्रौद्योगिकी में प्रमाण-पत्र के लिए भी प्रवेश शुरू है। अधिक जानकारी के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]AILET Registration 2025: ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण nludelhi.ac.in पर आज से शुरू
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 3,500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि, एससी और एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,500 रुपये है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र